36 ऐप्स गूगल ने कर दिये बैन, कर रहे थे डेटा चोरी, आपके फोन में हों तो तुरंत हटाएं
36 popular apps banned on google play store – मैकेफी की रिसर्च टीम ने इन ऐप्स को लेकर कहा कि ये एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा खतरा हैं क्योंकि ये ऐप्स फोन में मौजूद डेटा से छेड़छाड़ कर रहे थे.
Google Ban 36 Apps: गूगल ने प्ले स्टोर से 36 एंड्रॉयड ऐप्स को डिलीट कर दिया है. इन खतरनाक ऐप्स को सबसे पहले McAfee द्वारा स्पॉट किया गया था. मैकेफी कंपनी की रिसर्च टीम ने इन ऐप्स को लेकर कहा कि ये एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा खतरा हैं क्योंकि ये ऐप्स फोन में मौजूद डेटा से छेड़छाड़ कर रहे थे. गूगल ने मैकेफी की रिपोर्ट पर गंभीरता से एक्शन लिया है. ऐसे में आपको भी एक्शन लेना चाहिए. अगर आपके भी फोन में इनमें से कोई ऐप मौजूद है, तो उसे बिना देर किये हटा दें.
GPS, WiFi और ब्लूटूथ डिवाइस की हिस्ट्री जुटाने में सक्षम
McAfee ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा है कि उसकी टीम ने एक सॉफ्टवेयर लाइब्रेरी Goldoson की खोज की है. इसके बारे में मैकेफी का कहना है कि यह फोन पर इंस्टॉल किये गए एप्लिकेशन की लिस्ट और आसपास के GPS स्थान सहित WiFi और ब्लूटूथ डिवाइस की जानकारी की हिस्ट्री इकट्ठा करने में सक्षम है. इसके साथ ही, ये ऐप लाइब्रेरी यूजर्स की परमिशन के बिना ओपन पेज पर विज्ञापनों पर क्लिक कर फ्रॉड कर सकती है.
Also Read: Google में छंटनी के बीच CEO सुंदर पिचाई को हुई 1855 करोड़ की कमाई
100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैकेफी ने इस थर्ड-पार्टी खतरनाक लाइब्रेरी वाले 60 से ज्यादा ऐप्स का पता लगाया है, और इन्हें वन स्टोर और Google Play ऐप से 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. वहीं, गूगल ने इन 60 में से 36 ऐप्स को बैन कर दिया है और अन्य ऐप्स को अपडेट कर दिया है. बैन किये गए कई ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन जो यूजर्स पहले से फोन में डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें सलाह है कि वे ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें या उन्हें हटा दें. इससे एंड्रॉयड फोन पर खतरा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










