Jio और Airtel की टेंशन बढ़ाने आया BSNL 4G, सस्ते रीचार्ज में मिलेगी सुपर फास्ट स्पीड
बीएसएनएल 4G को देश भर में रोलआउट करने के बाद जियो और एयरटेल को बड़ा झटका लग सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क फिलहाल बीटा फेज में है.
BSNL 4G : भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत में 4जी सर्विस लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआत पंजाब के अमृतसर से हुई है. बीएसएनएल 4जी फिलहाल बीटा ट्रायल मोड में होगा. इस ट्रायल के तहत बीएसएनएल अपने चुनिंदा यूजर्स को 4जी प्रीपेड सिम देगी. इसके बाद कंपनी अपने यूजर्स से नेटवर्क क्वालिटी का फीडबैक लेगी. बीएसएनएल ने 200 लाइव नेटवर्क साइट को फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर में उपलब्ध कराया है. कंपनी ने प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. बीएसएनएल का दावा है कि उसकी 4G सर्विस स्वदेशी है. कंपनी ने पहले ही भारत में 1 लाख 4G नेटवर्क के रोलआउट के लिए टाटा और दूसरी अन्य कंपनियों को ऑर्डर दिया है. बीएसएनएल दिल्ली और मुंबई के साथ – साथ दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है.
बीएसएनएल 4G की स्पीड कितनी होगी?
बीएसएनएल 4G को देश भर में रोलआउट करने के बाद जियो और एयरटेल को बड़ा झटका लग सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क फिलहाल बीटा फेज में है. आनेवाले दिनों में कंपनी अपने 4G बीटा नेटवर्क यूजर्स से फीडबैक इकट्ठा करेगी और इसके आधार पर आवश्यक सुधार करके अगले कुछ हफ्तों और महीनों में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर लॉन्च करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल 4जी के ट्रायल रन में कंपनी ने न्यूनतम 18.1 mbps की स्पीड दर्ज की है. अधिकतम डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें, तो 24.6 mbps रही. वहीं, इसकी न्यूनतम अपलोडिंग स्पीड 5.98 mbps रही. बात करें टॉप अपलोडिंग स्पीड की, तो यह 9.25 mbps थी.
Also Read: BSNL की 4G – 5G सर्विस कब तक होगी लॉन्च? यहां मिलेगा लेटेस्ट अपडेट
बढ़ेगी जियो और एयरटेल की मुश्किल
सरकारी कंपनी बीएसएनएल की 4G सर्विस देशभर में रोलआउट होने के बाद रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को बड़ा झटका लगने की संभावना है. आपको बता दें कि बीएसएनएल की 4G नेटवर्क सर्विस फिलहाल बीटा फेज में है. इसके बाद कंपनी फीडबैक कलेक्ट करने के बाद आवश्यक सुधारों के साथ आने वाले हफ्तों और महीनों में ज्यादा से ज्यादा लोकेशंस पर लॉन्च करेगी. गौरतलब है कि भारत में इन दिनों निजी क्षेत्र की टॉप कंपनियां – जियो और एयरटेल देशभर में अपना 5जी नेटवर्क फैला रहीं हैं. इसके बावजूद उनकी कमाई का मुख्य जरिया 4जी नेटवर्क यूजर्स ही हैं. ऐसे में अब तक 2जी और 3जी सेवाएं मुहैया करानेवाली बीएसएनएल जब देशभर में 4जी सर्विस ले आयेगी, तो निश्चित तौर पर लोग सस्ती और सरकारी सर्विस को अपनाने की ओर भागेंगे. ऐसे में बीएसएनएल की 4जी सर्विस आने से जाहिर तौर पर जियो और एयरटेल का रेवेन्यू घटेगा.
Also Read: 1 दिन में खर्च करें 25GB डेटा! Jio और Airtel दोनों ऑफर करते हैं ये प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









