ePaper

LPG Cylinder: गैस सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा Rs 900 का कैशबैक, बस करना होगा यह काम

Updated at : 31 Jul 2021 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder: गैस सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा Rs 900 का कैशबैक, बस करना होगा यह काम

LPG Booking, Paytm Cashback Offer: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) के भाव आसमान छू रहे हैं. अगर आप भी महंगे एलपीजी से राहत पाना चाहते हैं, तो एक खुशखबरी है. अब एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने पर आप 900 रुपये तक का कैशबेक आसानी से पा सकते हैं. कैशबेक पाने के लिए आपको ऑनलाइन गैस बुकिंग करना है.

विज्ञापन

LPG Booking, Paytm Cashback Offer: घरेलू रसोई गैस एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) के भाव आसमान छू रहे हैं. अगर आप भी महंगे एलपीजी से राहत पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. अब एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने पर आप 900 रुपये तक का कैशबेक आसानी से पा सकते हैं. कैशबेक पाने के लिए आपको ऑनलाइन गैस बुकिंग करना है. आइए जानें इसका पूरा तरीका-

Paytm से ऑनलाइन बुक करें गैस

यह ऑफर उन लोगों के लिए है, जो पहली बार पेटीएम के जरिये सिलेंडर बुक करेंगे. इस ऑफर के तहत 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. लोगों को केवल पेटीएम में लॉग इन कर इंडेन, एचपी या भारत गैस सिलिंडर बुक करना है. ऐसा करने से इस ऑफर का लाभ फायदा मिलेगा. यह ऑफर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगा, जो पहली बार इस काम के लिए पेटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा

पेटीएम एलपीजी ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद पेटीएम पर इंडेन गैस बुकिंग पेज पर जाएं. अपना उपभोक्ता नंबर या मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी दर्ज करें. अपनी गैस एजेंसी चुनने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए क्लिक करें. पेमेंट का तरीका चुनें (यूपीआई केवल पेटीएम ऐप पर उपलब्ध है). भुगतान पूरा होने के बाद आपको 900 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा.

Also Read: Xiaomi Redmi के सस्ते स्मार्टफोन्स पर यहां मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स, ऐसे पाएं बेस्ट डील
कैशबैक पाने का आसान तरीका

अच्छी बात यह है कि ग्राहक अगर पहली बार पेटीएम के जरिये गैस की बुकिंग कर रहा है, तो उसका ऑफर अपने आप ही लागू हो जाएगा. गैस बुक करने के बाद यूजर को स्क्रीन पर एक कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिलेगा. इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा. कैशबैक को स्क्रैच करने के साथ ही आपके पेटीएम अकाउंट में आ जाएंगे.

Also Read: Nokia 6310: 20 साल बाद नये अवतार में आया क्लासिक नोकिया मोबाइल फाेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola