Revolt RVX vs Oben Rorr Evo: कीमत, रेंज और स्पीड में कौन-सी इलेक्ट्रिक बाइक है आगे?

Updated:
विज्ञापन
Revolt RVX vs Oben Rorr Evo

Revolt RVX vs Oben Rorr Evo

अगर आप नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Revolt RVX और Oben Rorr Evo दो मजबूत विकल्प हैं. दोनों की कीमत लगभग समान है, लेकिन बैटरी, रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स में अंतर है. यहां जानें कौन-सी EV बाइक आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर साबित हो सकती है.

विज्ञापन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में अगर आप भी पेट्रोल बाइक छोड़कर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Revolt RVX और Oben Rorr Evo दो दमदार ऑप्शन हैं. दोनों की कीमत लगभग समान है, लेकिन रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा फर्क देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में कौन-सी इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए ज्यादा पैसा वसूल साबित होगी.

बैटरी और रेंज

बैटरी और रेंज के मामले में Oben Rorr Evo थोड़ा आगे नजर आती है. इसमें 4.4kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो IDC के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 180km तक की रेंज देने का दावा करती है.

दूसरी तरफ, Revolt RVX में 3.24kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी दावा की गई IDC रेंज 160km है. ऐसे में अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, तो Oben Rorr Evo बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

परफॉर्मेंस में कौन आगे?

अगर आपको तेज रफ्तार और दमदार एक्सीलरेशन पसंद है, तो Oben Rorr Evo आपको ज्यादा पसंद आ सकती है. यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 110kmph है.

दूसरी ओर, Revolt RVX शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आरामदायक राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसमें Boost Mode भी मिलता है, जिससे ओवरटेक करना आसान हो जाता है. यह बाइक 3.7 सेकंड में 40kmph की रफ्तार हासिल करती है और इसकी टॉप स्पीड 90kmph है.

कीमत में कितना है अंतर?

कीमत की बात करें, तो दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स लगभग एक जैसी हैं. Revolt RVX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.24 लाख रुपये है, जबकि Oben Rorr Evo की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली EV सब्सिडी और टैक्स के कारण ऑन-रोड कीमत में बदलाव हो सकता है. इसलिए बाइक खरीदने से पहले अपने शहर की कीमत जरूर चेक करें.

किसे खरीदना रहेगा समझदारी?

अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा रेंज, बेहतर एक्सीलरेशन और हाई टॉप स्पीड है, तो Oben Rorr Evo आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसकी बड़ी बैटरी और 110kmph की टॉप स्पीड इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिए आकर्षक बनाती है. वहीं, अगर आप रोजाना शहर में ऑफिस आने-जाने या नॉर्मल इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं, तो Revolt RVX ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी स्मूद राइडिंग, Boost Mode और स्वैपेबल बैटरी सिस्टम शहर में इस्तेमाल को आसान बनाते हैं. हालांकि, सही चुनाव आपकी रोजाना की जरूरत, बजट और चार्जिंग सुविधा पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें: Yamaha Aerox-E या TVS X? खरीदने से पहले जान लें कौन इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे बेस्ट


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola