Apple ने लॉन्च की COVID-19 स्क्रीनिंग वेबसाइट और ऐप

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2020 5:55 PM

विज्ञापन

Apple Launch COVID-19 Screening Site and App: कोरोना वायरस इस समय दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. हर देश इस महामारी पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है. टेक इंडस्ट्री भी पूरा सपोर्ट कर रही है.

विज्ञापन

Apple Launch COVID-19 Screening Site and App: कोरोना वायरस इस समय दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. हर देश इस महामारी पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है. टेक इंडस्ट्री भी पूरा सपोर्ट कर रही है.

इस बीच अमेरिका की टेक कंपनी ऐपल (Apple) ने कोविड-19 स्क्रीनिंग साइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की खास बात है कि यह सीडीसी यानी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के साथ जुड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ स्क्रीनिंग टूल की बात करें तो यह यूजर्स को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने के साथ जागरूक करता है.

Apple के सीईओ टिम कुक ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए COVID-19 वेबसाइट और ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है. ये वेबसाइट और ऐप के लॉन्च के पीछे कंपनी का उद्देश्य लोगों को Coronavirus के प्रति जागरूक करना है. यहां यूजर्स को Coronavirus से जुड़े सवालों के जवाब भी मिलेंगे.

टिम कुक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि लोगों की मदद और उन्हें Coronavirus की जानकारी देने के लिए Apple ने CDC की साझेदारी में एक COVID-19 वेबसाइट और एक US ऐप बनाया है, ताकि यूजर्स वायरस के लक्षणों को समझें और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं.

टिम कुक ने यह भी स्पष्ट किया है कि हमेशा की तरह यूजर्स का डाटा और गोपनीयता सुरक्षित है. आप सुरक्षित और स्वस्थ रहें. Apple की COVID-19 वेबसाइट और ऐप में यूजर्स COVID-19 से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलेंगे.

साथ ही, इसकी मदद से यूजर्स वायरस को लेकर अपडेट रहेंगे. ये वेबसाइट और ऐप आपको वायरस से बचाव के तरीके भी बताएंगे. जिसमें बार-बार हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग समेत COVID-19 की टेस्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा. इसके अलावा, यूजर्स यहां बीमारी के लक्षणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही यहां यूजर्स को वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola