टनकुप्प्पा में किराना दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया
सांकेतिक तस्वीर (ai generated )
Gaya Ji News: टनकुप्प्पा थाना क्षेत्र में किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.
Gaya Ji News(टनकुप्प्पा से धर्मपाल सिंह की रिपोर्ट ):
टनकुप्प्पा थाना क्षेत्र में बीते रात्रि एक किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई. चोर ने घर की छत से आंगन में उतरकर दुकान का ग्रील का ताला तोड़ा और दुकान में घुस गया. उसने नगद राशि, चांदी के सिक्के, मोबाइल फोन और किराना सामान चोरी किया.
टनकुप्प्पा पुलिस की कार्रवाई
दुकान मालिक जीतु कुमार ने सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा पाया और चोरी की जानकारी दी. पुलिस को सूचना मिलते ही टनकुप्प्पा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. इलाके में संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए पुलिस ने गांव के ही चंदन कुमार को हिरासत में लिया.
पुछताछ में चंदन कुमार ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की. एसएचओ बसंत कुमार राय ने बताया कि आरोपी को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चेतना बढ़ी है.
Also Read: इमामगंज में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, भट्ठी ध्वस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










