महिला ने पति की किडनी बेच प्रेमी संग हुई फरार
AI Generator Image
West Bengal News: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. एक महिला ने अपने पति की किडनी बेच अपने प्रेमी संग फरार हो गई.
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने बेटी की पढ़ाई के लिए पति को किडनी बेचने के लिए मजबूर कर दिया. पति ने अपनी किडनी 10 लाख रुपये में बेच डाली. फिर पत्नी नकद पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
महिला ने पति पर पैसे कमाने और किडनी बेचने का बनाया दबाव
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, महिला पिछले एक साल से अपने पति पर पैसे कमाने और किडनी बेचने का दबाव बना रही थी. साथ ही 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए भी दबाव डाल रही थी. इसके बाद पत्नी ने किडनी के लिए एक खरीदार के साथ 10 लाख रुपये का अनुबंध किया. अपनी पत्नी पर विश्वास करते हुए पति किडनी देने के लिए सर्जरी कराने को तैयार हो गया. सर्जरी के बाद पति पैसे घर ले आया, तो उसकी पत्नी ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए आराम करने और बाहर न निकलने के लिए कहा. पति ने बताया, “एक दिन वह घर से चली गई और वापस नहीं लौटी. बाद में मुझे पता चला कि अलमारी से 10 लाख रुपये नकद के साथ कुछ और चीजें गायब हैं.”
पत्नी के प्रेमी ने मुकदमा करने की धमकी दी
पति ने बताया, परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उसने पत्नी की खोज की. पता चला वो कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में रह रही थी. जब उसके पति, सास और बेटी उस आदमी के बैरकपुर स्थित घर पहुंचे तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया. महिला के प्रेमी ने शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दायर करने की शिकायत की. प्रेमी ने पैसे लेकर भागने के आरोप को भी गलत बताया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सुल्तान रजिया को गुलाम याकूत से था इश्क, इसी वजह से छिन गई थी गद्दी
एक साल से था प्रेम संबंध
शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके प्रेमी के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया. पुलिस ने कहा कि वे कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले महिला और उसके कथित प्रेमी से पूछताछ करेंगे.
यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में वसंत पंचमी के दिन विशेष अमृत स्नान, जानें कैसी है तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










