संदेशखाली में महिला ने तृणमूल नेता समेत पांच लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश का लगाया आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
Published by : Shinki Singh Updated At : 16 May 2024 6:51 PM
सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर शिकायत वापस लेने के लिए नियमित रूप से दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अगवा करने के प्रयास दिखाते हैं कि टीएमसी अत्याचारों को दबाने के लिए किसी तरह का काम कर रही है.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक महिला ने गुरुवार को तीन लोगों पर रात के समय घर के बाहर से उसके अपहरण का प्रयास करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक, महिला ने इस इलाके में कथित अत्याचार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था.पुलिस के एक अधिकारी बताया, देर रात ढाई बजे तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला ने शिकायत में दो लोगों को नामजद किया है़ फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
थाने में शिकायत दर्ज
भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका मुंह बंद कर उसे घर से घसीटते हुए लाया गया लेकिन जब उसकी बेटी ने शोर मचाया और स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो अपहरणकर्ता एक तालाब के पास उसे फेंक कर फरार हो गये. प्रभात खबर इस वीडियाे की प्रामणिकता की पुष्टि नहीं करता है. महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उस पर अदालत में यह कहने के लिए दबाव डाला गया कि क्षेत्र में महिलाओं पर कथित अत्याचार ‘झूठ’ हैं. टिबरेवाल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज मैं संदेशखालि गयी थी, जहां टीएमसी के लोग शेख शाहजहां को बेगुनाह साबित करने के लिए लोगों को धमका रहे हैं.
महिला के शोर मचाने पर भागे आरोपी
अन्वेषा मंडल नाम की एक महिला ने मुझे दिलीप मलिक के अत्याचारों के बारे में बताया, जिसने कुछ दिन पहले एक महिला को अगवा किया था इस शिकायत के बाद टीएमसी के लोगों ने उसे अगवा किया, बांधकर एक तालाब के पास मरने के लिए छोड़ दिया. हम उसे थाने लेकर गये.इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर शिकायत वापस लेने के लिए नियमित रूप से दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अगवा करने के प्रयास दिखाते हैं कि टीएमसी अत्याचारों को दबाने के लिए किसी तरह का काम कर रही है.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के बदले सुर कहा, I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार तृणमूल ही बनायेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










