ePaper

Tapas Ray : तापस राॅय ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, जानें कौन है ये दिग्गज नेता

Updated at : 05 Mar 2024 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Tapas Ray : तापस राॅय ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, जानें कौन है ये दिग्गज नेता

Tapas Ray : तापस रॉय पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं. वह साल 2001, 2011, 2016 और 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. तापस रॉय ने विधायकी पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी भी छाेड़ दिया हैं.

विज्ञापन

Tapas Ray : पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति गलियारों में हलचल मची हुई है. ममता सरकार की पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले नेता तापस रॉय ने अपने पार्टी व विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भाजपा का दामन थाम सकते है.

कौन है तापस राॅय

तापस रॉय पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं. वह साल 2001, 2011, 2016 और 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. तापस रॉय ने विधायकी पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी भी छाेड़ दिया हैं. उनके भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात होने की खबर है और ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

लगभग 24 साल से तृणमूल के साथ जुड़े हुए है

तृणमूव विधायक तापस राॅय लगभग 23 से 24 साल से तृणमूल से जुड़े हुए है. तापस राॅय का कहना है कि मुझे जो करने को कहा गया, मैंने वही किया. मैं इस पहले बजट सत्र को ठीक से नहीं कर सका. 12 जनवरी को ईडी ने मेरे घर पर छापा मारा लेकिन पार्टी उस मुद्दे पर मेरे साथ नहीं खड़ी हुई. ऐसे में पार्टी के साथ जुड़े रहने का कोई मतलब नहीं है.

ममता बनर्जी से खफा है तापस राॅय

तापस राॅय ने कहा, राजनीति में मेरी ईमानदारी किसी के लिए अज्ञात नहीं है. अगर मेरी अपनी पार्टी मेरे खिलाफ जाती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरे घर पर ईडी का छापा पहले से ही तय था. 52 दिन बीत गए अभी तक ममता बनर्जी का फोन नहीं आया है. इससे मुझे काफी दु:ख हुआ है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola