Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में बरकरार रहेगा गर्मी का आलम, बढ़ेगा तापमान
Published by : Shinki Singh Updated At : 15 Apr 2024 4:46 PM
Bengal Weather Forecast : मौसम विभाग ने बताया कि कुछ दिनों में यदि कालबैशाखी या बारिश नहीं होती है, तो गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा. तापमान 40 डिग्री को पार सकता है.
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में लू की चेतावनी जारी की. मंगलवार से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में लू की चेतावनी दी गयी है. कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में गर्मी (Summer) और बढ़ेगी. रविवार को दक्षिण बंगाल में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से दो डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.
पूर्व मेदिनीपुर में लू की चेतावनी जारी
पूर्व मेदिनीपुर में लू की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ दिनों में यदि कालबैशाखी या बारिश नहीं होती है, तो गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा. तापमान 40 डिग्री को पार सकता है. अगले शुक्रवार से उत्तर बंगाल में चुनाव शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल तक उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
कैसा रहेगा दक्षिण बंगाल का मौसम
दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना कम है, लेकिन उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार जैसे पांच उत्तरी पहाड़ी जिलों में पूरे सप्ताह गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा में मंगलवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है.बांकुड़ा बिष्णुपुर और पानागढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था. मौसम विभाग की मानें तो लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और भी गर्मी बढ़ने की अशंका जताई जा रही है.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई लड़ रही है तृणमूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










