ePaper

यह चुनाव बंगाल की संस्कृति को बचाने के लिए : प्रधानमंत्री

Updated at : 12 May 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
यह चुनाव बंगाल की संस्कृति को बचाने के लिए : प्रधानमंत्री

**EDS: IMAGE VIA narendramodi.in** Hooghly: Prime Minister Narendra Modi with BJP candidate Locket Chatterjee during a public meeting for Lok Sabha elections, at Chinsurah in Hooghly district, Sunday, May 12, 2024. (PTI Photo)(PTI05_12_2024_000126A)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की संस्कृति की रक्षा के लिए है, जिस पर तृणमूल कांग्रेस सोचती है कि उसका एकाधिकार है.

विज्ञापन

हुगली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की संस्कृति की रक्षा के लिए है, जिस पर तृणमूल कांग्रेस सोचती है कि उसका एकाधिकार है. मोदी ने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के परसुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है. उन्होंने दावा किया कि अगर कोई मजाक में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करता है, तो भी उस व्यक्ति को नहीं बख्शा जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल में राम मंदिर का नाम लेना तक अपराध हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के विकास के लिए भी है. मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘बड़ा पाप’ कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस लोगों को डराने के लिए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अफवाह फैला रही है. उन्होंने कहा : सीएए संविधान की गारंटी और मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि सीएए पर लोगों को गुमराह करने के प्रयासों का उल्टा असर होगा. भाजपा ने आरामबाग सीट पर तृणमूल कांग्रेस की मिताली बाग और माकपा के बिप्लब कुमार मोइत्रा के खिलाफ अरूप कांति दीगर को मैदान में उतारा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola