बांग्लादेशी मवेशी तस्करों का दुस्साहस, बीएसएफ कांस्टेबल का किया अपहरण!

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रोलिंग करते बीएसएफ के जवान. फोटो : एएनआई
BSF Jawan Kidnapped By Cattle Smugglers: भारत-बांग्लादेश की सीमा पर मवेशी तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है. बांग्लादेशी तस्करों ने मवेशी को सीमा पार कराने के बाद बीएसएफ के जवान को बीजीबी के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. बीएसएफ ने स्वीकार किया है कि तस्करों का पीछा करते हुए एक जवान उनके चंगुल में फंस गया.
Table of Contents
BSF Jawan Kidnapped By Cattle Smugglers|भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल का अपहरण कर लिया है. जवान को तस्करों ने बांग्लादेश की सीमा पर तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीपी) के हवाले कर दिया है. बीएसएफ का जवान मवेशी तस्करी की कोशिश कर रहे शातिर युवकों का पीछा कर रहे थे. घने कोहरे में वह अपने साथियों से बिछड़ गये और बांग्लादेशी मवेशी तस्करों के चंगुल में फंस गये.
मेकलीगंज के अंगारपोटा में हुई है घटना
घटना की जानकारी मिलते ही सीमा पर पोस्टेड बीएसएफ के सेक्टर कमांडर ने बांग्लादेश की बीजीबी से संपर्क किया. उन्हें बताया गया कि भारतीय जवान के साथ रविवार तड़के कूचबिहार जिले के मेकलीगंज में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के अंगारपोटा में इस तरह की घटना हुई है.
BSF Jawan Kidnapped: बांग्लादेशी तस्करों के चंगुल में फंसा बीएसएफ जवान
बीएसएफ ने कहा है कि कथित तौर पर अपहृत जवान का नाम वेद प्रकाश है. वह कूचबिहार में बीएसएफ के 174 बटालियन के अर्जुन कैंप में पोस्टेड हैं. शनिवार रात ड्यूटी के दौरान जवानों ने मवेशियों के एक झुंड को खुली सीमा से भारतीय इलाके में घुसते देखा. प्रकाश उनका पीछा करते हुए झुंड से आगे निकल गये. घने कोहरे में वह अकेले रह गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुबह 4:45 बजे तस्करों ने जवान को पकड़ा
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया है कि 21 दिसंबर को सुबह करीब 4:45 बजे बांग्लादेशी बदमाशों ने बीएसएफ जवान का अपहरण कर लिया. इसके बाद मवेशियों के साथ बांग्लादेश लौट गये. बाद में उन्होंने उस जवान को बीजीबी के हवाले कर दिया. खबर मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीजीबी अधिकारियों से संपर्क किया. जवान को वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं.
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चल रही चर्चा
बीजीबी के अधिकारियों ने बताया कि अपहृत जवान की हालत ठीक है. पता चला है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. इसकी वजह से सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को इस तरह की घटना के बाद खुद की सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने और समूह में रहकर ऐसे ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें
पशु तस्करों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने किया गिरफ्तार, तस्करी के पशु किये वापस
Indo Bangladesh Border: बीएसएफ ने 20.5 Kg गांजा के साथ 29 मवेशी के सिर बरामद किए, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




