पशु तस्करों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने किया गिरफ्तार, तस्करी के पशु किये वापस
बीएसएफ व बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के द्वारा भारत-बांग्लादेश सीमा में एक सकारात्मक प्रयास किया गया.
किशनगंज. बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश बेहतर सीमा संबंध बनाने में सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीएसएफ व बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के द्वारा भारत-बांग्लादेश सीमा में एक सकारात्मक प्रयास किया गया. बीएसएफ के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 14 नवंबर को घने कोहरे का फायदा उठाकर सीमा क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों के तीन मवेशियों को मवेशी तस्करों द्वारा भारत से बांग्लादेश में तस्करी कर ले जाया गया था. बीएसएफ किशनगंज के सेक्टर कमांडर ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के सेक्टर कमांडर ठाकुरगांव और 42 बटालियन बीजीबी के कमांडिंग ऑफिसर से संपर्क कर इसकी जानकारी दी और उनसे इस घटना में शामिल बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार करने और तस्करी किए गए तीनों जानवरों को बीएसएफ को वापस करने का अनुरोध किया गया. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और इस घटना में शामिल तस्करी किये गये तीन जानवरों को भी बीएसएफ को वापस कर दिया गया. बीएसएफ ने मवेशियों को उनके मालिक को वापस कर दिया. यह बीएसएफ द्वारा की गयी एक सराहनीय पहल और बीजीबी द्वारा की गयी एक सराहनीय कार्रवाई है. दोनों बॉर्डर गार्ड बलों की कार्रवाई भारत बांग्लादेश सीमा पर समन्वय और सद्भाव स्थापित करने की दिशा में एक और कदम है. बीएसएफ सीमावर्ती आबादी की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए