ठंडे पानी को लेकर गरमाया नगर निगम का माहौल

सिलीगुड़ी: गरमी के इस मौसम में ठंडा पानी सिलीगुड़ी नगर निगम की मासिक बोर्ड बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा बन गया. पेयजल की समस्या को लेकर नगर निगम में काफी गरमा-गरमी रही . यहां बतो दें कि गरमी का मौसम शुरु होते ही सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. […]
इसी तमाम समस्याओं के बीच सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम की मासिक बोर्ड बैठक हुयी. प्रश्नकाल के दौरान विरोधी दल तृणमूल वार्ड पार्षद नांटू पाल ने वर्षा से पहले हाई ड्रेन की सफाई को लेकर माकपा बोर्ड पर सवाल खड़ा किया. श्री पाल ने कहा कि हिलकार्ट रोड पर हाई ड्रेन की सफाई नही होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है. सड़क से गुजरने वाले लोगों से लेकर पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है. इसके वाबजूद कचरा सफाई विभाग कान में तेल डाले है. अपने दूसरे प्रश्न में श्री पाल ने पेयजल की समस्या को लेकर माकपा बोर्ड को घेरा. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में निगम का कुंआ है लेकिन सफाई नहीं से उसका उपयोग नहीं हो रहा है. वाम बोर्ड को ऐसे कुंओ की सफाई करानी चाहिए. इसके अलावा विभिन्न इलाकों में डीप ट्यूबवेल या पेयजल टंकी की व्यवस्था करनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. विभागीय मेयर परिषद बार-बार तारीख द रहे हैं. श्री पाल ने नागरिकों की सुविधा के लिये निगम मे फिर से एक आपातकालीन विभाग या टीम बनाने की मांग की. पेयजल समस्या पर तृणमूल वार्ड पार्षद मानिक दे व तीन नंबर बोरो कमिटी चेयरमैन निखिल सहनी ने भी आवाज उठायी औश्र मेयर के चीन दौरे पर कटाक्ष किया. मानिक दे ने कहा कि मेयर अपने कुछ साथियों को लेकर चीन जा रहे रहे हैं.
इलाके की सफाई के लिये उन्होंने निगम से अतिरिक्त कर्मचारी की मांग की. तृणमूल वार्ड पार्षद श्रावणी दत्ता ने वामो बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया . श्रीमती दत्ता ने कहा कि कुछ महीने पहले उनके पार्षद फंड से रुपया खर्च कर शारमुनी विद्यालय की बाउंडरी वाल बनाने सहित कुछ अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव दिया था जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ है. माकपा पार्षदों को तो आर्थिक सहायता दी जाती है और के विरोधी पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
हाई ड्रेन की सफाई व वार्ड नंबर आठ के डीआई फंड मार्केट की समस्या को लेकर विभागीय मेयर परिषद सदस्य मुकुल सेनगुप्ता ने उत्तर देते हुए कहा कि राज्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हाई ड्रेन पर किये गये निर्माण कार्य की वजह से सफाई करना मुश्किल हो रहा है. इस संबंध में निगम के अधिकारी व इंजीनियर विभाग के साथ विचार-विमर्श करेगें. डीआई फंड मार्केट की समस्या पर उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था काफी खराब है. समस्या समाधान की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










