एसआईआर सुनवाई के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला टीएमसी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

TMC Delegation Meets CEO West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच तृणमूल कांग्रेस के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को एक ज्ञापन दिया है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) सुनवाई के बीच तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है. बुधवार को उद्योग मंत्री डॉ शशि पांजा की अगुवाई में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के सदस्य कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ बंगाल) से मिले.
डॉ शशि पांजा समेत 5 लोग थे प्रतिनिधिमंडल में
प्रतिनिधिमंडल में डॉ शशि पांजा के अलावा तृणमूल के वरिष्ठ नेता पार्थ भौमिक, डॉ मानस रंजन भुईयां, सायोनी घोष और समीर चक्रवर्ती शामिल थे. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पश्चिम बंगाल के सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल से एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की. पार्टी की ओर से सीईओ बंगाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में एसआईआर ने ले ली 84 जानें, 54 लाख वोटर को नहीं मिला पक्ष रखने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










