प्यार में ठुकराये जाने पर दुष्कर्म का प्रयास

Updated at :27 Mar 2017 6:37 AM
विज्ञापन
प्यार में ठुकराये जाने पर दुष्कर्म का प्रयास

बालूरघाट. प्यार में सफलता ना मिलने पर एक युवक पर दसवीं की छात्रा से बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है. सालिसी सभा में मामला ना निपटने पर पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन के दरवाजे पर हाजिर हुआ. यह घटना बालूरघाट थाना अंतर्गत डांगा ग्राम पंचायत के माधवपाड़ा इलाके की है. रविवार को आरोपी युवक […]

विज्ञापन
बालूरघाट. प्यार में सफलता ना मिलने पर एक युवक पर दसवीं की छात्रा से बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है. सालिसी सभा में मामला ना निपटने पर पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन के दरवाजे पर हाजिर हुआ. यह घटना बालूरघाट थाना अंतर्गत डांगा ग्राम पंचायत के माधवपाड़ा इलाके की है. रविवार को आरोपी युवक सत्येन मार्डी (25) के खिलाफ बालूरघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही युवक इलाके से फरार है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा तपन थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर के नानाहार पाड़ा की रहने वाली है. उसकी एक बहन का विवाह बालूरघाट के डांगा ग्राम पंचायत के माधवपाड़ा इलाके में हुआ है. बहन गर्भवती होने की वजह से पीड़िता को उसके पास भेजा गया था. यहां पहुंचने के बाद ही पड़ोसी युवक सत्येन मार्डी ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था. छात्रा ने पूरी घटना अपनी बहन को बतायी. बीते मंगलवार की रात युवक छात्रा के घर में प्रवेश कर उसके साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा. छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया. इसके बाद बुधवार को गांव में सालिसी सभा भी बुलायी गयी थी. सालिसी सभा में कोई हल ना निकलने पर पीड़िता ने बालूरघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इधर आरोपी युवक ने भी मारपीट किये जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. बालूरघाट थाना प्रभारी संजय घोष ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola