कोलकाता के एक कवि पर एफआइआर दायर

सिलीगुड़ी. कोलकाता के एक कवि श्री दत्त के विरुद्ध सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत प्रधाननगर थाना में एफआइआर दायर हुआ है. यह एफआइआर सिलीगुड़ी के एक युवक अर्णव सरकार ने मंगलवार को दायर कराया. अर्णव के अनुसार कुछ रोज पहले कवि श्री दत्त ने फेसबुक पर एक कविता के जरिये भगवान शिव और उनके त्रिशूल पर […]
सिलीगुड़ी. कोलकाता के एक कवि श्री दत्त के विरुद्ध सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत प्रधाननगर थाना में एफआइआर दायर हुआ है. यह एफआइआर सिलीगुड़ी के एक युवक अर्णव सरकार ने मंगलवार को दायर कराया. अर्णव के अनुसार कुछ रोज पहले कवि श्री दत्त ने फेसबुक पर एक कविता के जरिये भगवान शिव और उनके त्रिशूल पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाया है और हिंदुत्व को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है.
अर्णव का कहना है कि उन्होंने फेसबुक से उक्त कविता को हटाने और करोड़ों हिंदुओं की भावनओं को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगने की गुजारिश भी की. लेकिन कवि ने ऐसे नहीं किया. मजबूर होकर उन्हें थाना में मामला दायर कराना पड़ा. प्रधाननगर थाने ने मामले को सिलीगुड़ी साइबर थाना में स्थानांतरित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










