विरोध: अभिभावकों ने किया जमकर प्रदर्शन, प्री नर्सरी के नामांकन में धांधली का आरोप

Updated at :21 Mar 2017 8:54 AM
विज्ञापन
विरोध: अभिभावकों ने किया जमकर प्रदर्शन, प्री नर्सरी के नामांकन में धांधली का आरोप

मालदा. प्री नर्सरी के नामांकन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. यहां तक कि स्कूल के प्रधानाध्यापक को कमरे में ही बंद कर अभिभावकों ने बाहर से ताला लटका दिया. सोमवार सुबह यह घटना शहर के गंगाबाग इलाके में स्थित ललितमोहन श्याम मोहिनी प्राथमिक स्कूल में घटी है. घटना […]

विज्ञापन
मालदा. प्री नर्सरी के नामांकन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. यहां तक कि स्कूल के प्रधानाध्यापक को कमरे में ही बंद कर अभिभावकों ने बाहर से ताला लटका दिया. सोमवार सुबह यह घटना शहर के गंगाबाग इलाके में स्थित ललितमोहन श्याम मोहिनी प्राथमिक स्कूल में घटी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंगलिश बाजार थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची. काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों से बातचीत करने के बाद मामले का निपटारा हुआ. प्रधानाध्यापक को भी ताला खोलकर बाहर निकाला गया. अभिभावकों का कहना है कि सरकारी निर्देश के अनुसार स्कूल के एक किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला लेना होगा. लेकिन इस स्कूल में स्थानीय बच्चों को न लेकर बाहरी बच्चों की भरती ली जा रही है. अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर बाहरी बच्चों का नामांकन हो रहा है.

इस बीच, स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कई अभिभावक अपने बच्चे का नाम लिखाने यहां आये थे. स्कूल द्वारा नामांकन से इंकार करने के बाद अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उसके बाद स्कूल के प्रधान शिक्षक जयंत घोष को उनके ही कार्यालय में बंधक बना लिया गया. अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक बच्चों के नामांकन के लिए डीआइ कार्यालय भेज रहे हैं.

दूसरी तरफ ओल्ड मालदा इलाके के कई बच्चों का नामांकन यहां हो गया है. बार-बार परेशान करने की वजह से ही प्रधानाध्यापक को बंधक बनाया गया. दूसरी तरफ प्रधानाध्यापक जयंत घोष ने अभिभावकों के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि नियम कानून के अनुसार ही नामांकन प्रक्रिया जारी है. कुछ लोग उनको बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. जिन बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है, उनके अभिभावकों को डीआइ कार्यालय से संपर्क करने के लिए कहा गया. इसी से अभिभावक भड़क गये. इधर, इस मामले को लेकर मालदा प्राथमिक विद्यालय निरीक्षक गोपाल विश्वास का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola