बाप-बेटे बुरी तरह से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भरती, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2017 7:49 AM
विज्ञापन

मालदा. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दसवीं के एक छात्र को स्थानीय बदमाशों ने बुरी तरह मारा-पीटा. सबुज साथी योजना के तहत छात्र को मिली साइकिल भी शराबियों ने तोड़-फोड़ दी. इन सबका विरोध करने पर छात्र के पिता को भी पीटा गया. बाप-बेटे का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. […]
विज्ञापन
मालदा. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दसवीं के एक छात्र को स्थानीय बदमाशों ने बुरी तरह मारा-पीटा. सबुज साथी योजना के तहत छात्र को मिली साइकिल भी शराबियों ने तोड़-फोड़ दी. इन सबका विरोध करने पर छात्र के पिता को भी पीटा गया. बाप-बेटे का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गुरूवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के छोटो कादिरपुर गांव में घटी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल छात्र बुबाई मंडल (16) साहापुर हाईस्कूल में दसवीं में पढ़ता है. उसके पिता परेश मंडल (45) पेशे से किसान हैं. गुरूवार शाम छोटो कादिरपुर गांव में बुबाई मंडल प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने गया था. रात को घर लौटते समय कुछ स्थानीय बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए उससे 100 रुपये मांगने लगे. बुबाई के पैसा नहीं दे पाने पर बदमाशों ने उसकी साइकिल छीन ली. साइकिल वापस मांगने पर बदमाशों ने उसे मारा-पीटा. बाद में वह बड़ी कादिरपुर गांव में अपने घर पहुंचा और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी.
छात्र के घायल पिता परेश मंडल ने बताया कि बेटे के मुंह से पूरी घटना जानने के बाद वह छोटो कादिरपुर गांव गये. स्थानीय लोगों से घटना के बारे में मैं पूछताछ कर रहा था तभी बदमाशों ने मुझे और बेटे को मारना शुरू कर दिया. हंसुआ से मारकर बेटे का सिर फोड़ दिया. ग्रामवासियों की मदद से किसी तरह जान बची. बाद में ग्रामवासी हमें मेडिकल कॉलेज ले गये. इस घटना के संबंध में रावण मंडल, वकील मंडल, बब्बन मंडल, छोटन मंडल समेत सात लोगों के खिलाफ हमला करने का आरोप ओल्ड मालदा थाने में दर्ज कराया गया है. घटना के बाद से बदमाश शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है. इन आरोपियों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










