सिलीगुड़ी निगम: शहर को स्वच्छ बनाना पहली प्राथमिकताः अशोक

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत आनेवाले पूरे शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना निगम की वर्तमान बोर्ड की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए वर्तमान बोर्ड बीते दो वर्षों से लगातार प्रयासरत है. यह कहना है निगम के मेयर सह सिलीगुड़ी के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य का. वह गुरुवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में निगम […]
यह कहना है निगम के मेयर सह सिलीगुड़ी के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य का. वह गुरुवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में निगम की ओर से आयोजित एक उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मेयर ने रिमोट कंट्रोल के जरिये निगम के विभिन्न विकास परियोजनाओं का एक साथ उद्घाटन किया. इसके तहत उन्होंने शहर की नियमित साफ-सफाई हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को और तीव्रगति देने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गये अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त कइ नये वाहनों का उद्घाटन किया. साथ ही से पूरे शहर में लगाये गये कुल 1256 नये एलइडी लाइट के जरिये शहर को चकाचौंध किया.
श्री भट्टाचार्य ने उद्घाटन समारोह के दौरान एकबार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तेवर तल्ख दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार के बगैर सहयोग के ही सिलीगुड़ी की वर्तमान बोर्ड शहर के विकास के लिए काफी जुझ रही है. उन्होंने राज्य सरकार पर आर्थिक सहयोग करने की दूर की बात निगम के बकाया करोड़ों रूपये भी नहीं देने का दो वर्षों पूराना राग फिर अलापा. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बीते दो वर्षों में निगम ने टैक्स, म्युटेशन व अन्य मदों के मार्फत व गैर-जरूरी मदों में कटौती कर आय बढ़ाया है.
इसके तहत ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को दुरस्त रखने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से डेढ़ सौ से भी अधिक अत्याधुनिक तकनीक से युक्त कचरा ढुलाई करनेवाले वाहन खरीदे गये हैं. इनमें 150 वाहन फूल कम्प्युटराइज्ड हैं. इनमें से 75 वाहन जीपीएस सिस्टम से युक्त हैं और 75 वाहनों में ऐसे सॉप्टवेयर हैं जिनका कंट्रोलिंग निगम से होगा. इससे वाहनों की मौजूदा स्थिति और तेल चोरी पर लगाम लगाया जा सकेगा. आज के उद्घाटन समारोह के दौरान निगम के डिप्टी मेयर रामभजन महतो, बिल्डिंग व पीडब्ल्यूडी विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) मुंशी नुरूल इस्लाम, जलापूर्ति विभाग के एमएमआइसी जय चक्रवर्ती, निगम के सचिव सप्तर्षि नाग के अलावा अन्य कई वाम पार्षद, निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी, इंजीनियर भी बड़ी संख्या में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










