मालदा टाउन स्टेशन के बाहर रेल पुलिस ने की गिरफ्तारी तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at :26 Feb 2017 10:39 AM
विज्ञापन
मालदा टाउन स्टेशन के बाहर रेल पुलिस ने की गिरफ्तारी तीन तस्कर गिरफ्तार

मालदा: तस्करी करके बांग्लादेश ले जाये जा रहे एक हजार से अधिक कछुओं को मालदा टाउन स्टेशन के पास से बरामद किया गया. रेल पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के तीन कछुआ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब की है. गिरफ्तार तस्करों से प्राथमिक पूछताछ में […]

विज्ञापन
मालदा: तस्करी करके बांग्लादेश ले जाये जा रहे एक हजार से अधिक कछुओं को मालदा टाउन स्टेशन के पास से बरामद किया गया. रेल पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के तीन कछुआ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब की है. गिरफ्तार तस्करों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्टेशन से आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. इनके पास कछुओं से भरे 35 बैग थे. मालदा टाउन स्टेशन पर उतरकर इनकी योजना कछुओं को बांग्लादेश पहुंचाने की थी. सवाल उठ रहा है कि तीन लोग इतनी सारे बैगों में कछुए लेकर इतनी दूर चले आये और रास्ते में रेल पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों का नाम सुरेश कुमार (24), महेंद्र कुमार (23) और अजय कुमार (25) है.

ये सभी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहनेवाले हैं. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्टेशन से सवार हुए तीनों तस्कर शनिवार सुबह करीब 10 बजे आनंदविहार एक्सप्रेस से मालदा टाउन स्टेशन पर उतरे. इनके पास 35 बैगों में कछुए थे. स्टेशन के बाहर ये लोग गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस को इतने सारे बैग देखकर संदेह हुआ. तभी पूछताछ और तलाशी में रेल पुलिस ने पाया कि बैग में कछुए हैं.

रेल पुलिस ने बताया कि तस्करों के पास एक हजार से ज्यादा कछुए बरामद किये गये हैं. मालदा से गाड़ी पकड़कर दक्षिण दिनाजपुर जिले के सीमांत इलाके से कछुओं को बांग्लादेश पहुंचाये जाने की योजना थी. बताया जाता है कि रेल पुलिस ने इससे पहले कभी कछुओं की इतनी बड़ी बरामदगी नहीं की थी. मालदा डीआरएम मोहित सिन्हा ने बताया कि मालदा आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola