विश्व बांग्ला कार रैली को आज दिखायी जायेगी हरी झंडी

Updated at :25 Feb 2017 8:23 AM
विज्ञापन
विश्व बांग्ला कार रैली को आज दिखायी जायेगी हरी झंडी

सिलीगुड़ी. जेके टायर विश्व बांग्ला हिमालयन ड्राइव कार रैली रैली की शुरूआत एक बार फिर से सिलीगुड़ी में हो रही है. शनिवार को एक औपचारिक समारोह के बीच झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया जायेगा. इस बार यह रैली भारत के अलावा नेपाल तथा भूटान को भी जोड़ेगी. रैली में शामिल ड्राइवर इन तीनों […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. जेके टायर विश्व बांग्ला हिमालयन ड्राइव कार रैली रैली की शुरूआत एक बार फिर से सिलीगुड़ी में हो रही है. शनिवार को एक औपचारिक समारोह के बीच झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया जायेगा. इस बार यह रैली भारत के अलावा नेपाल तथा भूटान को भी जोड़ेगी. रैली में शामिल ड्राइवर इन तीनों देशों के बीच करीब 1250 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. यह जानकारी रैली के आयोजन जस्ट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक तमाम घोषाल ने दी.

वह रैली शुरू होने से पहले इसके रूट आदि की जानकारी संवाददाताओं को दे रहे थे. उन्होंने कहा कि पहली बार इस प्रकार की किसी कार रैली का आयोजन हो रहा है, जो तीन देशों से गुजरेगी. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते इस प्रकार के रैली आयोजन से और अधिक प्रगाढ़ होंगे. भारत, नेपाल तथा भूटान आपस में पड़ोसी देश हैं. देशों की सरकारें कूटनीतिक तरीके से आपसी संबंध मजबूत करते हैं.

दूसरी तरफ आम लोग भी अपने स्तर से एक-दूसरे देश के लोगों के साथ संबंध मजबूत करते हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस रैली के आयोजन से उत्तर बंगाल के लोगों का पड़ोसी नेपाल तथा भूटान के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित होगा. उन्होंने आगे कहा कि इस बार रैली में सिर्फ भारतीय ड्राइवर ही नहीं, बल्कि नेपाल के ड्राइवर भी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल के पड़ोसी देशों के आम लोगों के बीच आपसी रिश्ता प्रगाढ़ करने पर जोर दे रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल भारत तथा भूटान के साथ ही नेपाल को शामिल किया गया है.

अगले साल बांग्लादेश को भी इस रैली के साथ जोड़े जाने की उनकी योजना है. चीफ रैली कॉर्डिनेटर बिन्नी शर्मा ने भी संवाददाओं से बातचीत की. संवाददाता सम्मेलन में संजय शर्मा भी उपस्थित थे.के लिए भूमि पूजन की. यह सार्वजनिक भवन दार्जिलिंग नगरपालिका के वार्ड नंबर 17 में बनाया जायेगा. इस अवसर पर जीटीए के सूचना एवं संस्कृति विभाग के सभासद विनय तामांग, क्षेत्रीय सभासद सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुआ. सार्वजनिक भवन की मांग यहां की जनता काफी दिनों से कर रही थी. इसी मांग को ध्यान में रखते हुए आज श्री बिलम गुरूंग ने भूमि पूजन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola