भाजपा ने रेल रोक किया विरोध प्रदर्शन

Updated at :25 Feb 2017 8:23 AM
विज्ञापन
भाजपा ने रेल रोक किया विरोध प्रदर्शन

कालियागंज. कालियागंज के डालिमगांव रेलवे स्टेशन इलाके मे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंडल कार्यालय तोड़े जाने से नाराज भाजपा ने सुबह एक घंटे तक रेल रोक अपना विरोध प्रदर्शन किया. इनलोगों का कहना है कि सिर्फ भाजपा के कार्यालय को ही तोड़ा गया है,जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को नहीं तोड़ा गया. […]

विज्ञापन
कालियागंज. कालियागंज के डालिमगांव रेलवे स्टेशन इलाके मे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंडल कार्यालय तोड़े जाने से नाराज भाजपा ने सुबह एक घंटे तक रेल रोक अपना विरोध प्रदर्शन किया. इनलोगों का कहना है कि सिर्फ भाजपा के कार्यालय को ही तोड़ा गया है,जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को नहीं तोड़ा गया. दोनों पार्टियों के कार्यालय अभी भी रेलवे की जमीन पर बने हुए है.भाजपा ने इन दोनों पार्टियों के कार्यालय को भी तोड़ने की मांग की है.

सुबह 7.40 में भाजपा समर्थक डालिमगांव रेलवे स्टेशन पहुंच गये और डेमू ट्रेन को रोक दिया. करीब एक घंटे तक ट्रेन को रोककर यहलोग विरोध प्रदर्शन करते रहे.यहां उल्लेखनीय है 17 फरवरी को पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की ओर से यहां अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया था. आरपीएफ तथा जीआरपी की निगरानी में करीब दो दर्जन दुकानों और घर को तोड़कर हटा दिया गया था. इसी दौरान भाजपा कार्यालय को भी तोड़ दिया गया. तभी से भाजपा का पारा चढ़ा हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जीएम इस स्टेशन का दौरा करने आ रहे हैं.

इसी को ध्यान में रखकर स्टेशन तथा इसके आसपास के इलाकों में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे को हटा दिया गया है.भाजपा नेता अमित साहा ने कहा है कि वहलोग विकास के विरोधी नहीं हैं. विकास के लिए यदि भाजपा कार्यालय को तोड़ा गया है तो इसको लेकर उन्हें कोइ दुख नहीं है. दुख इस बात है कि सिर्फ भाजपा के कार्यालय को तोड़ा गया. अन्य पार्टियों के कार्यालय अभी भी बने हुए हैं. इससे जाहिर है रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने भेदभाव की नीति अपनायी है.इससे पहले ही अन्य पार्टियों का कार्याल भी तोड़ने के लिए रेलवे को ज्ञापन दिया गया था,लेकिन कोइ कार्यवाही नहीं हुयी. इसी के कारण आज रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola