बांग्लादेश के लिए शीघ्र शुरू होगी मालगाड़ी की आवाजाही

Updated at :23 Feb 2017 8:29 AM
विज्ञापन
बांग्लादेश के लिए शीघ्र शुरू होगी मालगाड़ी की आवाजाही

कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से राधिकापुर होते हुए शीघ्र ही बांग्लादेश के लिए मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. इस रूट पर ट्रेन चलाने की रेलवे ने सारी तैयारियां कर ली है.रेलवे के बस कस्टम विभाग से क्लियरेंस मिलने का इंतजार था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने इसके लिए […]

विज्ञापन
कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से राधिकापुर होते हुए शीघ्र ही बांग्लादेश के लिए मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. इस रूट पर ट्रेन चलाने की रेलवे ने सारी तैयारियां कर ली है.रेलवे के बस कस्टम विभाग से क्लियरेंस मिलने का इंतजार था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने इसके लिए आवश्यक अनुमति रेलवे को दे दी है. उसके बाद से ही पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अधिकारियों की तत्परता बढ़ गयी है. रेलवे को उम्मीद है कि अगले महीने से ही बांग्लादेश के लिए माल ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी.

रेलवे अधिकारियों को कहना है कि राधिकापुर रेलवे स्टेशन पर आवश्यक ढांचागत सुविधाएं पहले ही तैयार कर ली गयी है. बस कस्टम से क्लियरेंस का इंतजार था. कुल दो करोड़ रूपये करोड़ रूपये पहले ही खर्च किये जा चुके हैं. अब यहां गोदाम बनाने का काम हो रहा है.उसके बाद से ही यहां से आयात-निर्यात का कारोबार व्यवसायी कर सकते हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राधिकापुर से बांग्लादेश तक माल ट्रेनें चलती थी. तब मीटर लाइन से ट्रेनें चलती थी.बाद में इस लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने का निर्णय लिया गया.बड़ी लाइन बनने के बाद भी यहां से ट्रेन सेवा शुरू नहीं की गयी. एक तो कस्टम का क्लियरेंस नहीं मिला था और उपर से ढांचागत सुविधाएं भी यहां नहीं थी. अब कस्टम पोस्ट,पुलिस पोस्ट,लोडिंग-अनलोडिंग रैक आदि बनकर तैयार हो गया है.गोदाम बनाने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है.दूसरी ओर बांग्लादेश ने भी अपने सीमा क्षेत्र में ढ़ांचागत सुविधाओं को तैयार कर लिया है.इस रूट के चालू होने की खबर से यहां के कारोबारियों में भी भारी उत्साह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola