विदर्भ बना तो चाहिए गोरखालैंड भी : गुरुंग

दार्जिलिंग. केंद्र सरकार यदि विदर्भ राज्य बनाने की पहल शुरू करती है तो हम भी हाथ बांध कर नहीं बैठेंगे.गोजमुमो भी बगैर गोरखालैंड राज्य लिए शांत नहीं बैठेगा. यह बातें गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने कही. स्थानीय गोर्खा रंगमंच भवन में पार्टी की केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद वह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे […]
उन्होंने कहा कि नया जिला बनने से गोरखालैंड की मांग को और मजबूती मिली है.उन्होंने कहा कि पहले गोरखालैंड में दार्जिलिंग जिले के आधे के ही शामिल होने की बात की जा रही थी और विरोधी कहते थे कि आधा जिला को लेकर राज्य कैसे बन सकता है. अब वह ऐसा नहीं कह सकेंगे. गोरखालैंड क्षेत्र में अब दो जिला है.
उन्होंने नये जिले में सामसिंग आदि क्षेत्र को भी शामिल करने की मांग की ओर कहा कि इसको लेकर वह संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे.श्री गुरुंग ने कहा कि कालिम्पोंग को जिला बनाने की मांग मोरचा ने की थी. कालिम्पोंग अब जिला बन गया है.
अब कर्सियांग की बारी है. वह कर्सियांग को भी जिला बनाने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों के अंदर वह 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली जा रहे हैं. वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि से भेंट कर अलग राज्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे. आज की बैठक में अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










