आइ लीग: इस्ट बंगाल का आज शिलांग एफसी से मुकाबला

सिलीगुड़ी. आइ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में कल बुधवार को ईस्ट बंगाल तथा शिलांग लाजोंग एफसी क्लब के बीच मुकाबला है. इससे पहले सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में आयोजित ईस्ट बंगाल तथा मोहन बागान के बीच मुकाबला ड्रॉ हो गया था. सिलीगुड़ी के ईस्ट बंगाल के समर्थकों की संख्या काफी अधिक है. दो दिनों पहले खत्म […]
दो दिनों पहले खत्म मैच में इसका अंदाजा सबको लग गया था. तब मुकाबला ड्रॉ होने से ईस्ट बंगाल के समर्थक काफी निराश थे. अब इन समर्थकोंकी निगाहें भी कल के मुकाबले पर टिकी हुई है. समर्थकों का कहना है कि शिलांग एफसी के खिलाफ ईस्ट बंगाल जरूर जीतेगी. इस बीच, कंचनजंगा स्टेडियम में इस मैच के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है.
दोनों टीमों के खिलाड़ी दो दिनों से यहां अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट बंगाल की टीम मोहन बागान के साथ मैच खेलने के कारण पहले से ही सिलीगुड़ी में थी, जबकि शिलांग एफसी टीम सोमवार को सिलीगुड़ी पहुंची है. इधर, ईस्ट बंगाल टीम के साथ आस्ट्रेलिया के नये खिलाड़ी क्रिस्टोफर पेन भी जुड़ गये हैं. वह इस सीजन का पहला मैच खेलेंगे. उनके ऊपर भी ईस्ट बंगाल समर्थकों की निगाहें टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










