जीटीए को नजरअंदाज करना नहीं चलेगा : गिरि

दार्जिलिंग, दार्जिलिंग पार्वतीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हेड मास्टरों के साथ जीटीए चीफ विमल गुरूंग ने एक बैठक की है.स्थानीय गोर्खा रंगमंच भवन में आयोजित इस बैठक में विभागीय सभासद रोशन गिरि भी उपस्थित थे.करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये रोशन गिरि ने कहा कि शिक्षा विभाग […]
इसलिए अस्थायी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्थायी करने का अधिकार जीटीए के पास ही है. जीटीए को नजरअंदाज करना नहीं चलेगा. लेकिन इसको लेकर राजनीति हो रही है. इस संदर्भ में बातचीत करने के लिये राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने 16 फरवरी को बुलाया उन्हें बुलाया है.
जीटीए के शिक्षा विभागीय अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे. वह स्वयं सभी को स् जीटीए के माध्यम से स्थायी करने की मांग शिक्षा मंत्री से करेंगे. उनकी मांगें नहीं मानने पर वह अदालत भी जायेंगे. श्री गिरि ने यह भी कहा कि जीटीए के गठन का पांच साल होने जा रहा है. उसके बाद भी जीटीए समझौते के अनुसार विभागों का हस्तांतरण नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को कालिम्पोंग को अलगा जिला बनाया जा रहा है.यह सही है और इसका वह स्वागत करते हैं. लेकिन सिर्फ वोट के लिए अलग जिला नहीं होना चाहिए. उस जिले का विकास भी होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










