राज्य सरकार ने जीटीए को नजरंदाज किया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Feb 2017 8:38 AM
विज्ञापन

दार्जिलिंग. कालिम्पोंग को जिला और मिरिक को महकमा बनाने को लेकर राज्य सरकार ने जीटीए से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की.जीटीए को बगैर जानकारी दिये ही राज्य सरकार ने यह फैसला किया है. ऐसा आरोप दार्जिलिंग के गोजमुमो विधायक अमर सिंह राई ने लगाया है. राई ने आगे कहा कि 3 फरवरी को उन्होंने […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. कालिम्पोंग को जिला और मिरिक को महकमा बनाने को लेकर राज्य सरकार ने जीटीए से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की.जीटीए को बगैर जानकारी दिये ही राज्य सरकार ने यह फैसला किया है. ऐसा आरोप दार्जिलिंग के गोजमुमो विधायक अमर सिंह राई ने लगाया है. राई ने आगे कहा कि 3 फरवरी को उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना पक्ष रखा है, जिसमें कालिम्पोंग को जिला और मिरिक को महकमा बनाने की घोषणा का पहाड़वासियों द्वारा स्वागत करने की बात कही गयी है. वह नया जिला या नया महकमा बनाने के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जीटीए के साथ भी सलाह मशवरा होनी चाहिए थी.
जो जिला या महकमा बन रहा है वह जीटीए के अधीन है. जाहिर है जीटीए की भी इस मामले में अपनी भूमिका है. उसके बाद भी कालिम्पोंग को जिला तथा मिरिक को महकमा बनाने के लिए राज्य सरकार ने जीटीए से कोई विचार-विमर्श नहीं किया . राई ने कहा कि राज्य सरकार यह सब जीटीए को अंधकार में रखकर कर रही है, जो सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










