लॉ कॉलेज की छात्रा की मौत मामले में जांच की मांग

Updated at :06 Feb 2017 9:16 AM
विज्ञापन
लॉ कॉलेज की छात्रा की मौत मामले में जांच की मांग

दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा के विद्यार्थी संगठन, गोजविमो ने छात्रा विवेचना दर्नाल की कथित आत्महत्या के मामले में जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले सिलीगुड़ी के पास स्थित उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के सामने एक लॉज से सिंहमारी, दार्जिलिंग निवासी विवेचना दर्नाल का शव पुलिस […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा के विद्यार्थी संगठन, गोजविमो ने छात्रा विवेचना दर्नाल की कथित आत्महत्या के मामले में जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले सिलीगुड़ी के पास स्थित उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के सामने एक लॉज से सिंहमारी, दार्जिलिंग निवासी विवेचना दर्नाल का शव पुलिस ने बरामद किया था.
विवेचना कानून के तीसरे वर्ष की छात्रा थी. गोजविमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष भाष्कर राई ने कल शनिवार को दार्जिलिंग के सदर थाना से जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है. इसी तरह से कर्सियांग, मिरिक और कालिम्पोंग आदि क्षेत्र के थानों को भी जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola