तस्करी के 31 पशु बरामद

Updated at :05 Feb 2017 8:17 AM
विज्ञापन
तस्करी के 31 पशु बरामद

सिलीगुड़ी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कस्टम के पी एंड आइ यूनिट के साथ मिलकर एक बार फिर से 31 पशुओं को सीमा पार बांग्लादेश तस्करी से बचा लिया है. इन दोनों विभागों द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान यह सफलता मिली है. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कस्टम के पी एंड आइ यूनिट के साथ मिलकर एक बार फिर से 31 पशुओं को सीमा पार बांग्लादेश तस्करी से बचा लिया है. इन दोनों विभागों द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान यह सफलता मिली है. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान शुक्रवार की रात को चलाया गया.

इस दौरान एक ट्रक तथा एक बोलेरो पिकअपर गाड़ी की तालाशी ली गयी. इन दोनों गाड़ियों में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. ट्रक और बोलेरो को भी बीएसएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है. बीएसएफ ने बताया है कि इन पशुओं को उत्तर दिनाजपुर जिले के कानकी से कूचबिहार ले जाया जा रहा था.वहां नदियों में खुली सीमा से इन पशुओं को बांग्लादेश भेजे जाने की योजना थी.

जब्त पशुओं और वाहन की बाजार कीमत करीब 22 लाख 80 हजार रूपये है.यह सभी पशु उत्तर दिनाजपुर जिले के करनदिघी थाना के अधीन रहने वाले किसी मोहम्मद मजरूल का है.इस मामले में एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम काबिल मोहम्मद (22) है और वह सिलीगुड़ी के निकट खोरीबाड़ी का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola