एक शादी ने तोड़ दी कई दीवारें, सीपीएम और तृणमूल नेता बने समधी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Jan 2017 7:15 AM
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: सीपीएम और तृणमूल के बीच टकराव की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, पर इस बीच एक सुखद खबर यह है कि दोनो पार्टियों के दो नेताओं के बेटे-बेटी की आपस में शादी हुई है. यह बताता है कि राजनीतिक शत्रुता के इस माहौल में भी ग्रामीण इलाकों में आपसी रिश्तों की डोर पूरी […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: सीपीएम और तृणमूल के बीच टकराव की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, पर इस बीच एक सुखद खबर यह है कि दोनो पार्टियों के दो नेताओं के बेटे-बेटी की आपस में शादी हुई है.
यह बताता है कि राजनीतिक शत्रुता के इस माहौल में भी ग्रामीण इलाकों में आपसी रिश्तों की डोर पूरी तरह नहीं टूटी है. जो दो नेता समधी बने हैं, दोनों ही प्रभावशाली हैं. एक हैं सीपीएम की कृषक सभा के जलपाईगुड़ी सदर दक्षिण मंडल के सचिव समीजुद्दीन अहमद, तो दूसरे हैं तृणमूल की किसान और खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुलाल देवनाथ. दुलाल बाबू तृणमूल के जिला उपाध्यक्ष भी हैं.
गुरुवार को शहर के एक तीन सितारा होटल में दुलाल देवनाथ के बेटे के साथ समीजुद्दीन की बेटी की रजिस्ट्री शादी हुई. यह शादी अपने आप में सांप्रदायिक सौहार्द की भी मिसाल है. 20 साल पहले तृणमूल नेता दुलाल बाबू ने रजीना बेगम से शादी की थी. शादी के समय रजीना बेगम की एक पुत्र संतान भी थी. उसी लड़के राहुल अमीन के साथ गुरुवार को सीपीएम नेता समीजुद्दीन अहमद की बेटी मेहेनाज नूर की शादी हुई. इस दिन रजिस्ट्री विवाह हुआ. मुसलिम रीति-रिवाज से शादी बाद में होगी. लड़के और लड़की ने खुद ही एक दूसरे को पसंद किया था. इस पर दोनों परिवारों ने आपत्ति नहीं की. दोनों नेताओं का कहना है कि राजनीतिक विचारधारा से ज्यादा महत्वपूर्ण सामाजिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










