एनबीयू के द्वितीय कैम्पस में भी टीएमसीपी की जीत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 12:54 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. उत्तर बंग विश्वविद्यालय (एनबीयू) के बाद एनबीयू के द्वितीय कैम्पस में भी छात्र संसद चुनाव के तृणमूल छात्र संगठन टीएमसीपी की जीत हुयी है.विजेता उम्मीदवारों को जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सैकत चटर्जी ने अपना समर्थक होने का दावा किया है. इतना ही नहीं, वह तृणमूल छात्र संगठन टीएमसीपी से जीतने वाले सभी 10 […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. उत्तर बंग विश्वविद्यालय (एनबीयू) के बाद एनबीयू के द्वितीय कैम्पस में भी छात्र संसद चुनाव के तृणमूल छात्र संगठन टीएमसीपी की जीत हुयी है.विजेता उम्मीदवारों को जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सैकत चटर्जी ने अपना समर्थक होने का दावा किया है. इतना ही नहीं, वह तृणमूल छात्र संगठन टीएमसीपी से जीतने वाले सभी 10 उम्मीदवारों को अपने कार्यालय ले गये और उनके साथ एक ग्रुप फोटो खींचवा कर टीएमसीपी के जिला अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा को भेज दिया.

एनबीयू के जलपाईगुड़ी स्थित द्वितीय कैम्पस में सभी 10 सीटों पर टीएमसीपी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है. विरोधी दलों के छात्र संगठन के उम्मीदवार यहां नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाये थे. सैकत चटर्जी ने कहा है कि जीतने वाले सभी उम्मीदवार टीएमसीपी के हैं. लेकिन वह सभी उनके समर्थक हैं. अभिजीत सिन्हा भले ही टीएमसीपी के जिला अध्यक्ष हों, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि टीएमसीपी के विजयी उम्मीदवार ही उनके पक्ष में नहीं हैं.

इस बीच, शहर के तीन और कॉलेजों में छात्र संसद का चुनाव 20 जनवरी को होना है. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के अंदर ही दो खेमों के बीच लड़ाई तेज हो गई है. सैकत चटर्जी और अभिजीत सिन्हा ग्रुप आमने-सामने है. दोनों ही ग्रुपों के उम्मीदवारों ने अपना-अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. दूसरी तरफ अभिजीत सिन्हा ने सैकत चटर्जी के दावे को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जो 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं, सभी टीएमसीपी के हैं और उनके समर्थक हैं.

उन्होंने कहा कि यदि सैकत चटर्जी इन सभी को अपना समर्थक होने का दावा कर रहे हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि टीएमसीपी के अलावा और किसी पैनल ने नामांकन क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि द्वितीय कैम्पस में छात्र संसद के गठन के दौरान महासचिव पद पर उनके उम्मीदवार दावा करेंगे. इस बीच, छात्र संसद चुनाव में बांग्ला पार्ट-1 तथा पार्ट-2 में समसूल हक एवं प्रियव्रत देबशर्मा, इंगलिश पार्ट-1 एवं पार्ट-2 में अभिजीत सेन, शिवू बर्मन तथा शिबेन्दु देब, संस्कृत पार्ट-1 तथा पार्ट-2 में सुशांत बर्मन, अभिजीत सरकार एवं मनोज बर्मन की जीत हुई है. ज्योग्रफी तथा ज्योगरफी अप्लायड पार्ट-1 एवं पार्ट-2 में सोमिनी साहा का नाम उल्लेखनीय है. सभी विजयी उम्मीदवारों को लेकर सैकत चटर्जी ग्रुप ने विजय रैली भी निकाली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola