अलीपुरद्वार का मांझेरडाबरी चाय बागान हुआ कैशलेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 7:30 AM
अलीपुरद्वार. नगदी की समस्या को देखते हुए अलीपुरद्वार के एक चाय बागान ने कैशलेस लेन-देन की सुविधा शुरू की है. बागान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले इस चाय बागान में काम कर रहे अधिकांश श्रमिकों के बैंक खाते नहीं थे. सबसे पहले श्रमिकों का खाता खोलने का निर्णय लिया गया. इसके लिए बैंक […]
इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया के एक विशेष काउंटर की स्थापना चाय बागान में की गयी. उसके बाद खाता खोलने का काम शुरू हुआ. लेकिन समस्या तब उत्पन्न हो गयी जब काफी चाय श्रमिकों के पास न तो आधार कार्ड थे और न ही वोटर कार्ड. ऐसी परिस्थिति में चाय बागान प्रबंधन के साथ ही बैंकवाले भी परेशानी में पड़ गये. बाद में किसी तरह से समस्या का समाधान कर यहां के 17 सौ स्थायी श्रमिकों का बैंक खाता खोला गया. अब इन चाय श्रमिकों के खाते में सीधे वेतन का भुगतान हो रहा है. इस चाय बागान के मैनेजर चिनमय धर ने शुक्रवार को मांझेरडाबरी चाय बागान के कैशलेस चाय बागान होने की जानकारी दी. हालांकि इसके आधिकारिक घोषणा एक जनवरी को की जायेगी. श्री धर ने बताया कि एक जनवरी से चाय बागान इलाके में कोई भी लेन-देन नगद नहीं करने का निर्णय लिया गया है.
इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के अलीपुरद्वार ब्रांच की मैनेजर नंदिता राय ने बताया है कि चाय बागान में श्रमिकों के खाता खोलने का काम करीब पूरा होने को है. कुछ ही श्रमिक ऐसे बचे हैं जिनका खाता नहीं खुला है. उनका भी बैंक खाता शीघ्र खोल दिया जायेगा. इस काम में करीब एक महीने का समय लगा है. उन्होंने बताया कि बैंक के पास भी कर्मचारियों की कमी है. ऐसी परिस्थिति में लगातार एक महीने तक चाय बागान में रह कर श्रमिकों का खाता खोलना इतना सहज काम नहीं था. शुरू में काफी परेशानी हुई. इसके अलावा कई लोगों के पास आधार और वोटर कार्ड नहीं होने से भी परेशानी हुई. जोनल ऑफिस से चार कर्मचारी यहां काम के लिए भेजे गये. उसके बाद सभी श्रमिकों का खाता खोल पाना संभव हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










