उत्तरबंग एक्सप्रेस में 12 बच्चे बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:16 AM
विज्ञापन
मालदा: कोलकाता जानेवाली उत्तरबंग एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने 12 नाबालिक बच्चों को बरामद किया है. इन बच्चों की उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है. बुधवार दोपहर यह घटना मालदा टाउन स्टेशन पर घटी है. गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने उत्तरबंग एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर तालाशी अभियान चलाया. इस […]
विज्ञापन
मालदा: कोलकाता जानेवाली उत्तरबंग एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने 12 नाबालिक बच्चों को बरामद किया है. इन बच्चों की उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है. बुधवार दोपहर यह घटना मालदा टाउन स्टेशन पर घटी है. गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने उत्तरबंग एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर तालाशी अभियान चलाया. इस दौरान ट्रेन के जेनरल कोच से बच्चों को बरामद किया.
एक ही कोच में 12 बच्चों को अलग-अलग बैठाया गया था. इन बालकों को बाहर ले जाने वाले आरोपी लतीफ शेख रेलवे पुलिस की गिरफ्त से बच गया. रेलवे पुलिस को जांच करते देख लतीफ शेख बच्चों को छोड़कर ट्रेन से निकल गया. रेलवे पुलिस ने बुधवार को ही देर रात सभी बच्चों को मालदा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया.
रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 बच्चों को उत्तरबंग एक्सप्रेस ट्रेन से ले जाने की खबर पहले से ही मिल चुकी थी. बुधवार की देर रात ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन पहुंची उसके बाद तालाशी अभियान शुरू किया. 12 बच्चों को बरामद भी कर लिया गया लेकिन बच्चों को ले जाने वाला आरोपी लतीफ शेख पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर निकल गया.
प्राथमिक जांच के बाद रेलवे पुलिस ने बताया है कि ये सभी बच्चे उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के निवासी है. वहीं का निवासी लतीफ शेख काम दिलाने के लिये इन सभी बच्चों को कोलकाता ले जा रहा था. बच्चों ने पुलिस को बताया है कि काम के बदले मोटी रकम दिलाने का वादा भी लतीफ शेख ने बच्चों के परिवार से किया था.
12 बच्चों की टोली में शामिल एक बालक मुज्जफर हुसैन ने बताया कि वे सभी काफी गरीब परिवार से हैं. मुज्जफर स्वयं स्थानीय एक उच्च विद्यालय के सप्तम श्रेणी का छात्र है. वर्तमान में विद्यालय बंद है. परिवार की आर्थिक अवस्था खराब होने की वजह से एक महीने में अच्छी रकम कमाने के उद्देश्य से वह लतीफ शेख के साथ कोलकाता के लिये निकल पड़ा. उसने परिवार को कोलकाता में मोटी रकम तनख्वाह दिलवाने का भरोसा दिया था.
मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी थाना प्रभारी कृष्णगोपाल दत्त ने बताया कि इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ लगता है. इस दिशा में जांच की जा रही है. बालकों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है. इस पूरे मामले से इंगलिश बाजार थाने की पुलिस को भी अवगत कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










