घूमने आये पर्यटक हो रहे हैं परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 8:27 AM
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अचानक 1000 तथा 500 के नोट बंद कर दिये जाने के बाद दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र तथा डुवार्स के विभिन्न इलाकों में घूमने आने वाले पर्यटक अचानक परेशान हैं. बुधवार को अधिकांश होटलों में खुल्ला पैसे को लेकर पर्यटकों तथा होटल मालिकों के बीच मारा-मारी की स्थिति बनी रही. […]
रेलवे स्टेशनों पर 72 घंटे तक 1000 तथा 500 रुपये के नोट चलने की व्यवस्था मोदी सरकार ने कर रखी है. दो दिनों तक तमाम बैंकों के एटीएम भी बंद हैं. पर्यटकों का कहना है कि अधिक परेशानी हो, इससे पहले ही लौट जाना बेहतर है. डुवार्स के होटल कारोबारी अशोक अग्रवाल ने कहा है कि नोट की समस्या के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है. कई परेशान पर्यटकों से 500 एवं 1000 के नोट भी लेने पड़े हैं. खासकर भूटान घुमने आने वाले पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द करा कर लौटना चाहते हैं. पहले डुवार्स में भूटानी मुद्रा न्यूलट्रन का भी प्रचलन था.
इधर, डुवार्स के विभिन्न जंगलों में बुधवार को जंगल सफारी बंद कर दिया गया है. हाथियों की पीठ पर सवार होकर अथवा खुली जीप से जो पर्यटक जंगल घुमना चाहते थे, वह यहां आकर निराश हैं. गोरूमारा जंगल में जंगल सफारी की बुकिंग काउंटर को बंद रखा गया है. अधिकारियों का कहना है कि 1000 तथा 500 रुपये के नोट को लेकर हुई नयी परेशानी की वजह से ही जंगल सफारी की बुकिंग बंद है. जाहिर है पर्यटक 1000 तथा 500 रुपये का नोट लेकर ही यहां बुकिंग कराने आते. अगर बुकिंग नहीं की जाती, तो पर्यटकों के साथ चिकचिक तथा बहस होने की संभावना बनी रहती. इस तरह की परिस्थिति को टालने के लिए ही जंगल सफारी बंद रखना पड़ा है. सिलीगुड़ी के प्रमुख पर्यटन कारोबारी तथा एतवा के अध्यक्ष सम्राट सान्याल ने भी कहा है कि मोदी सरकार के इस अचानक लिये गये निर्णय से पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अचानक यह निर्णय ले लिया. परेशानी इसी की वजह से हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










