पूर्वजों ने सेवा का जो अलख जगाया अणुव्रत जारीः रामावतार बेरलिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 8:25 AM
सिलीगुड़ी. नकीपुरिया समाज के पूर्वजों ने वर्षों पहले सिलीगुड़ी में सेवा का जो अलख जगाया था वह आज भी अणुव्रत जारी है. यह कहना है सुरताराम नकीपुरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी रामावतार बेरलिया का. वह बुधवार को स्थानीय खालपाड़ा के महात्मा गांधी रोड स्थित नवनिर्मित सुरताराम नकीपुरिया भवन के कैंपस में ट्रस्ट द्वारा आयोजित […]
सिलीगुड़ी. नकीपुरिया समाज के पूर्वजों ने वर्षों पहले सिलीगुड़ी में सेवा का जो अलख जगाया था वह आज भी अणुव्रत जारी है. यह कहना है सुरताराम नकीपुरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी रामावतार बेरलिया का. वह बुधवार को स्थानीय खालपाड़ा के महात्मा गांधी रोड स्थित नवनिर्मित सुरताराम नकीपुरिया भवन के कैंपस में ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
श्री बेरलिया ने धर्मशाला के इतिहास से सबों को रू-ब-रू कराते हुए कहा कि हरियाणा के एक गांव नकीपुर से हमारे पूर्वज करीब 95 वर्ष पहले सिलीगुड़ी आकर बसे और यहां अपना कारोबार शुरू किया. काफी कम समय में ही हम काफी प्रतिष्ठित हो गये और बंगाल की आवो-हवा में रच बस गये. अपने जन्मजात संस्कारों की वजह से पूर्वजों के मन में जन सेवा की भावना पैदा हुई वह आज भी जारी है.
साल 1975 में पूर्वज जोतरामजी नकीपुरिया की प्रेरणा और सबों के विचार-विमर्श से समाजसेवी भोलारामजी की महात्मा गांधी रोड स्थित जमीन पर बने मकान को धर्मशाला में तब्दील किया गया. साथ ही सुरताराम नकीपुरिया ट्रस्ट का गठन किया गया. जोतरामजी नकीपुरीया ट्रस्ट कमेटी के पहले अध्यक्ष रहे. इसके बाद क्रमशः गुलजारीमल नकीपुरिया, मदनलाल बरेलिया, मंगलचंद नकीपुरिया, गजानंद बरेलिया ने पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला. वर्तमान में रामवतार बेरलिया ही 2012 से यह जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं. श्री बेरलिया के अनुसार वर्तमान ट्रस्ट कमेटी ने कुछ दिनों पहले एक महत्वपूर्ण फैसला लिया था जिसके तहत 41 वर्ष पुरानी व जर्जर हो चुके सुरताराम नकीपुरिया भवन का कायापलट किया गया है. तीन मंजिले भवन का आधुनिकीकरण किया गया है. हरेक सुख-सुविधाओं से भवन को परिपूर्ण किया गया है. विवाह व अन्य महोत्सव के आयोजन के अलावा ठहरने की भी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. ग्राउंड फ्लोर में एक तरफ जहां पार्किंग की विशाल जगह है वहीं दूसरी तरफ हर छोटे-बड़े विवाह उत्सवों के लिए हॉल व नव दंपतियों के फेरे लगाने की भी व्यवस्था की गयी है. साथ ही दो रूम व दो स्टोर रूम भी है. पहले मंजिले और दूसरे मंजिले पर 11 कमरे व एक हॉल व कीचन की व्यवस्था है. कमरे वातानुकूलित एवं बाथरूम भी अत्याधुनिक तरीके से सजाये गये है. साथ ही तीन मंजिलें इस भवन में लिफ्ट की भी व्यवस्था की गयी है. श्री बेरलिया ने बताया कि इस अत्याधुनिक भवन का समाजसेवी ब्रह्मानंद नकिपुरीया 11 नवंबर को एक शुभारंभ समारोह के दौरान लोकार्पण करेंगे.
भवन के वर्तमान ट्रस्टी: सुरताराम नकीपुरीया ट्रस्ट के वर्तमान ट्रस्टी कमेटी के अध्यक्ष रामावतार बेरलिया, सचिव इंद्रचंद्र नकीपुरीया, कोषाध्यक्ष ब्रह्मानंद नकीपुरिया हैं. श्री बेरलिया ने मीडिया को बताया कि ट्रस्टी सदस्यों की कमेटी में कैलाश प्रसाद नकिपुरीया, नंदलाल नकीपुरिया उर्फ नंदु, विजय नकीपुरिया के अलावा नकीपुरीया परिवार के सभी सदस्य भी ट्रस्टी सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










