सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर कई कार्यक्रम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2016 2:53 AM

विज्ञापन

कालियागंज. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सीमा सुरक्षा (बीएसएफ)के विभिन्न बटालियनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का क्रम जारी है. बीएसएफ 28वीं बटालियन की ओर से भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव के लोगों को लेकर सर्तकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीएसएफ ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और भ्रष्टाचार से निबटने में स्थानीय […]

विज्ञापन
कालियागंज. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सीमा सुरक्षा (बीएसएफ)के विभिन्न बटालियनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का क्रम जारी है. बीएसएफ 28वीं बटालियन की ओर से भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव के लोगों को लेकर सर्तकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बीएसएफ ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और भ्रष्टाचार से निबटने में स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की.मुख्यालय रायगंज एवं सीमावर्ती इलाके कुमारगंज ब्लॉक में कइ स्थानों पर अपने कर्मचारियों एवं स्थानीय जनता में जागरूकता फैलाने के लिए विविध कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किये गए.इस बार सर्तकता जागरूकता सप्ताह के विशेष रूप से आयोजन करने के लिए 28वीं बटालियन ने पहले से ही काफी तैयारी कर ली थी.

सर्तकता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन 31 अकटूबर को वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने सभी कार्मिकों को भ्रष्टाचार से निबटने की शपथ दिलवायी.सीमावर्ती इलाके में जागरूकता फेलाने हेतु कइ गावों में लोगों को एकत्र कर सर्तकता जागरूकता सप्ताह के बारे में बताया गया. 28 वी बटालियन के जवानो में जागरूकता लाने के लिए कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने विशेष हिदायत जारी किये.इस अवसर पर उप कमांडेट प्रवीण कुमार, राजीव कुमार राय, निरीक्षक सर्तकता देवेन्द्र कुमार वर्मा ने भी जवानों को संबोधित किया.लगातार एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में 28 वी वाहिनी के सभी जवानों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola