सिलीगुड़ी: काली पूजा के दिन भी बिजली की आंख मिचौली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2016 3:44 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में कालीपूजा के दिन भी बिजली ने लोगों के साथ आंख मिचौली की. बार-बार बिजली आने और जाने से शहरवासी परेशान रहे.काली पूजा आयोजक कमिटी के लोग भी बौखला रहे थे. दूसरी ओर न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांचवां और निर्णायक एकदिवसीय क्रिकेट मैच भी विशाखापट्टनम में जारी था.लोगों को मैच देखने में […]
लेकिन अब उन दीये का स्थान रंग-बिरंगी चमकीली लाइटों ने ले लिया है. दीपावली के उपलक्ष्य में लोग इन बत्तियों के माध्यम से घर को सजाते है. दीपावली के पहले शहर के सभी घर लाइटों से सजकर तैयार है. लेकिन शाम से पहले उन लाइटों को एकबार जला कर टेस्ट करने की आस में लोगों का दिन बीत गया. सिलीगुड़ी के गुरूंग बस्ती इलाके में एक मकान को टूनी बत्तियों से सजा रहे बिजली मिस्त्री राकेश ने बताया कि आज उसने करीब 12 से 13 मकानों पर बत्तियां लगायी है. किसी का ट्रायल नहीं हुआ है. सुबह से बिजली नहीं है. अब जबतक मकान मालिक बत्तियों को जलता नहीं देखेंगे, रूपया नहीं देंगे. बिजली आते ही उसे फिर से उन घरों का दौरा करना होगा जहां टूनी बत्तियां लगायी है. मालिक को बत्ती जला दिखाकर अपनी मजदूरी लेनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










