ट्राफिक पुलिस खुद भर रही सड़क के गड्ढे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

बीते सप्ताह हुई बारिश से बदहाल हो गयी हैं पहाड़ की सड़कें दार्जिलिंग. इस वक्त दार्जिलिंग में पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है. देश-विदेश से आये पर्यटक यहां के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सुंदरता एवं पहाड़ के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन करना चाह रहे हैं. लेकिन पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से पहाड़ […]
विज्ञापन
बीते सप्ताह हुई बारिश से बदहाल हो गयी हैं पहाड़ की सड़कें
दार्जिलिंग. इस वक्त दार्जिलिंग में पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है. देश-विदेश से आये पर्यटक यहां के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सुंदरता एवं पहाड़ के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन करना चाह रहे हैं. लेकिन पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से पहाड़ के कई क्षेत्रों में एवं रास्तों पर गड्ढे बन गये हैं. इस कारण गाड़ी चालकों व पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है. कभी-कभी तो इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना भी हो जाती है. इन परेशानियों को देखते हुए पुलिस खुद इन गड्ढों को भरने का काम कर रही है.
शहर में करीब 47 ट्राफिक बूथ है. इन बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक ट्राफिक वाले समस्या के समाधान में लगे रहते हैं. सदर ट्राफिक के ओसी डी शेर्पा के नेतृत्व में सड़क के बीचोबीच बने गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है. सदर ट्राफिक पुलिस के इस तरह के कार्यों को देखकर देश-विदेश से आये हुए पर्यटक काफी तारीफ कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










