सिलीगुड़ी के होटल से 200 करोड़ का सांप का जहर बरामद

जलपाईगुड़ी. वन विभाग ने 200 करोड़ रुपये के सांप के जहर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. दो दिन अभियान चलाने के बाद जलपाईगुड़ी के बैकुंठपुर वन कार्यालय के बेलाकोवा रेंज के कर्मियों ने शुक्रवार रात सिलीगुड़ी के एक होटल से यह गिरफ्तारी की. गिरफ्तार तस्करों का नाम सुजय कुमार दास, विपुल सरकार, […]
सुजय, विपुल और पिंटू दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहनेवाले हैं, जबकि अमल का घर मालदा के चांचल इलाके में है. आरोपियों के पास से सांप के जहर से भरे पांच जार बरामद किये गये. इसके अलावा उनके पास एक आग्नेयास्त्र, चार कारतूस और एक गाड़ी जब्त की गयी. बेलाकोवा के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया. वन विभाग सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि 20 सितंबर के आसपास कुछ लोग फ्रांस से बांग्लादेश होते हुए दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट इलाके में बहुमूल्य सांप का जहर तस्करी के लिए लाये हैं. इसके बाद पूरे मामले पर वन कर्मियों ने नजर रखना शुरू किया. इसी बीच यह जानकारी मिली कि तस्करों का एक गिरोह कोलकाता के साल्टलेक में है. कोलकाता में इस गिरोह पर नजर रखने के लिए वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










