चार दिनों बाद सिलीगुड़ी में मौसम हुआ सुहाना

सिलीगुड़ी. चार दिनों की मूसलधार बारिश के बाद आखिरकार शुक्रवार को सिलीगुड़ी के लोगों को सूरज के दर्शन नसीब हुए. सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी. बारिश का नामोनिशान तक नहीं था. मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. शुक्रवार को आसमान में […]
सिलीगुड़ी में दिन का सर्वोच्च तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में भी वृद्धि होगी. पिछले चार दिनों से सिलीगुड़ी का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच था. मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
अगले एक सप्ताह तक शहर का औसत अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इस बीच, सुबह से ही तेज धूप खिलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है. पिछले चार दिनों से सिलीगुड़ी में बंद-सा नजारा था. बारिश की वजह से पूजा का मजा किरकिरा हो गया था. वाहनों की आवाजाही भी लगभग नहीं के बराबर हो रही थी. शनिवार को लक्खी पूजा है. इसको देखते हुए बाजार की रौनक लौट आयी है. कल तक जो लोग बारिश की वजह से लक्खी पूजा का मजा भी किरकिरा होने की संभावना जता रहे थे वह अपने-अपने घरों से बाजार निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










