दहेज के लिए पत्नी की हत्या

मालदा.दहेज को लेकर एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी.आरोप है कि पति अपनी पत्नी के मायके वालों से दो बीघा जमीन रजिस्ट्री करने की मांग कर रहा था. आरोप है कि जमीन नहीं मिलने पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार की सुबह हरिश्चंद्रपुर थाना के खोखराझार […]
जबकि आरोपी पति का नाम मोज्जमल हक है. दोनों को एक वर्षीय पुत्र मिनाजुर शेख भी है.पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में मृतका के पिता ने कहा है कि चार साल पहले उनकी बेटी की शादी मोजम्मल हक के साथ हुयी थी.लेकिन शादी के दो साल बाद से वह हमारी संपत्ति में हिस्सा मांगने लगा.इसके लिए वह बेटी पर अत्याचार भी करता था.उनका कोइ पुत्र नहीं है. उनके पास दस बीघा जमीन है. इसी दस बीघा जमीन से दो बीघा जमीन देने की मांग दामाद कर रहा था.उन्होंने कुछ दिनों बाद जमीन की रजिस्ट्री कर देने की बात भी कही थी.
उसके बाद भी दामाद नहीं मान रहा था और तत्काल जमीन लिख देने की मांग कर बेटी के साथ मारपीट करता था.बृहस्पतिवार की रात को भी उसने बेटी के साथ मारपीट की थी.बेटी ने फोन पर इस बात की जानकारी भी दी थी.वह शुक्रवार को बेटी का घर जाकर मामले को देखने वाले थे.इसीबीच,गांव वालों ने फोन पर बेटी के मौत हो जाने की जानकारी दी. वह भागे-भागे बेटी के ससुराल गये.वहां जाने पर शव को बंधा देखा और गले में फंदे का दाग भी था.उन्होंने कहा कि बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है.उन्होंने अपने दामाद मोज्जामल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.इधर,पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. उसकी तालाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










