चीन में तिब्बतियों को बनाया जा रहा है बंधुआ मजदूर : सेरिंग पाल्जोर

सिलीगुड़ी. चीन में तिब्बतियों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराया जा रहा है. चीनी तिब्बतियों पर काफी अत्याचार कर रहे हैं. चीन में खुलेआम मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है. तिब्बतियों का यह दर्द बयां किया है तिब्बतियों के संगठन तिब्बतियन युथ कांग्रेस की रीजनल चेप्टर के प्रवक्ता सेरिंग पाल्जोर ने. वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी […]
उन्होंने इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति सी जिंगपिंग से हस्तक्षेप कर तिब्बतियों की रक्षा की गुहार लगायी है. श्री पाल्जोर का कहना है कि गोवा में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है. इस सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि के साथ ही मोदी और चीन के राष्ट्रपति भी शिरकत कर रहे हैं.
इसी ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के सामने मोदी से तिब्बतियों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने की अपील श्री पाल्जोर ने अपने संगठन की ओर से की है. उन्होंने बताया कि इसके लिए मोदी और चीन के राष्ट्रपति दोनों को ही संगठन की ओर से अलग-अलग ज्ञापन भी भेजा गया है. ज्ञापन के मारफत संगठन ने भारत से किसी भी पड़ोसी देश के साथ युद्ध न करने की भी गुजारिश की है. श्री पाल्जोर का मानना है कि भारत का हमेशा से ही तिब्बत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के साथ भी दोस्ताना संबंध रहा है और सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहा है. इसलिए भारत हमेशा की तरह इसबार भी तिब्बतियों के दुःख-दर्द पर मरहम लगाने का प्रयास करेगा. प्रेस-वार्ता के दौरान संगठन के अन्य प्रतिनिधि व सदस्य भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










