वक्फ बोर्ड की जमीन पर है अवैध कब्जा

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा कर बेनामी कमेटी के माध्यम से लाखों रूपये की हेराफेरी की जा रही है. यह सबकुछ सिंडिकेट की आड़ में किया जा रहा है.यह आरोप वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने ही लगाया है.उन्होंने कहा है कि जलपाईगुड़ी में मुंशी मोहम्मद सनाउल ने वक्फ बोर्ड को […]
जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा कर बेनामी कमेटी के माध्यम से लाखों रूपये की हेराफेरी की जा रही है. यह सबकुछ सिंडिकेट की आड़ में किया जा रहा है.यह आरोप वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने ही लगाया है.उन्होंने कहा है कि जलपाईगुड़ी में मुंशी मोहम्मद सनाउल ने वक्फ बोर्ड को तीन हजार बीघा जमीन दान में दी थी.
अब इसी जमीन पर घर दुकान आदि बनाकर सिंडिकेट के माध्यम से लाखों रूपये की उगाही की जा रही है.राज्य वक्फ बोर्ड के पास कुल एक लाख 83 हजार 330 एकड़ जमीन है.इनमें से पचास प्रतिशत जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है.यह स्थित सिर्फ इसी शहर की नहीं है.
दरअसल पूरे राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है. यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए वक्फ बोर्ड के चेयरमैन तथा कलकत्ता हाइकोर्ट के पूर्व जज अब्दुल गनी ने कहा वाम मोरचा सरकार के समय ही वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा होने लगा था. तत्कालीन सरकार ने इसको रोकने की कोइ पहल नहीं की.श्री गनी ने कहा कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर एक समीक्षा करने का निर्देश दिया था. उसकी रिपोर्ट आ गयी है. उसमें बताया गया है कि वक्फ बोर्ड की एक लाख 143 हजार पांच सौ एकड़ जमीन है.इसमें से एक हजार एकड़ जमीन को राज्य सरकार ने खास बना दिया है.उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है.लेकिन इसमें कोइ खास सफलता नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










