अलीपुरद्वार में अबकी रनर तथा फेलू दा की झलक

Published at :07 Oct 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
अलीपुरद्वार में अबकी रनर तथा फेलू दा की झलक

जलापाईगुड़ी. नवगठित अलीपुरद्वार जिले में हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. न केवल पूजा पंडाल, बल्कि लाइटिंग भी जबरदस्त की गई है. शहर के उपल मुखर क्लब द्वारा आयोजित पूजा में इस बार दर्शनार्थी जहां शानदार पूजा मंडप देख सकेंगे, वहीं […]

विज्ञापन
जलापाईगुड़ी. नवगठित अलीपुरद्वार जिले में हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. न केवल पूजा पंडाल, बल्कि लाइटिंग भी जबरदस्त की गई है. शहर के उपल मुखर क्लब द्वारा आयोजित पूजा में इस बार दर्शनार्थी जहां शानदार पूजा मंडप देख सकेंगे, वहीं रनर तथा फेलू दा जैसे काल्पनिक चरित्र भी लोगों को देखने को मिलेंगे. इस क्लब द्वारा इस साल 69 वें वर्ष पूजा आयोजन किया जा रहा है. प्लाइवुड तथा थर्मोकोल के माध्यम से एक काल्पनिक मंदिर के आकार में पूजा पंडाल बनाया गया है. पंडाल की काफी आकर्षक नक्कासी की गई है. साज-सज्जा भी शानदार है.

चंदन नगर के कलाकारों ने लाइटिंग की भी जबरदस्त व्यवस्था की है. लाइटिंग के माध्यम से ही रनर तथा फेलू दा जैसे चरित्र को भी लोग देख सकेंगे. सिर्फ उपल मुखर क्लब द्वारा ही शानदार पूजा का आयोजन नहीं हो रहा है, बल्कि बड़े बजट के पूजा करने वाले सभी क्लब इस साल भी शानदार पूजा का आयोजन कर रहे हैं. हर ओर ही एक से बढ़कर एक थीम पर आधारित पूजा पंडाल बनाये गये हैं. कई स्थानों पर हस्तकला का उपयोग कर भी पूजा पंडाल को सजाया गया है. इस साल पश्चिम ईंटखोला उदय मंदिर क्लब द्वारा आयोजित पूजा भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. यहां पूजा पंडाल को सूप तथा ढाक से सजाया गया है.

कृष्णनगर के कारीगर पिछले दो महीने से इस पंडाल को बनाने में लगे हुए थे. अब इस पंडाल ने भव्य आकार धारण कर लिया है. पूजा आयोजन के कमेटी के सदस्य समर भट्टाचार्य ने कहा है कि पंचमी से ही यहां लोगों की भीड़ लगने लगी है. पूजा के दौरान और भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसी तरह से पूर्व शांति नगर इलाके में ह्वाइट हाउस क्लब द्वारा शानदार पूजा पंडाल बनाया गया है. यहां की लाइटिंग भी शानदार की गई है.

क्लब के सदस्य तथा स्थानीय काउंसिलर नान्टू पाल का कहना है कि इस बार की लाइटिंग जादुई थीम पर आधारित है. लाइटिंग देख कर पूजा देखने आने वाले दर्शनार्थी जादुई दुनिया में खो जायेंगे. शहर में एक स्थान पर सेफ ड्राइव सेब लाइफ के तर्ज पर भी दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. स्टेशनपाड़ा स्थित इस पूजा पंडाल में महिषासुर को हेलमेट पहने दिखाया गया है.

पूजा आयोजकों का कहना है कि बगैर हेलमेट बाइक चलाना जान जोखिम में डालने के समान है. हेलमेट पहन कर बाइक चलाने हेतु आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन पर दबाव बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरे राज्य में सेफ ड्राइव सेब लाइफ अभियान जारी है. इसी को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को जागरूक करने के लिए महिषासुर को हेलमेट पहना दिया गया है. इस बीच, पंचमी के दिन ही यहां के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी हुई है. सभी पूजा मंडपों का उद्घाटन भी शुरू हो गया है. बृहस्पतिवार को अधिकांश पूजा पंडालों का उद्घाटन किया गया. शुक्रवार को भी कई पूजा पंडालों का उद्घाटन होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola