छिनताई की बढ़ती घटनाओं ने उड़ायी पुलिस की नींद

जलपाईगुड़ी:जलपाईगुड़ी शहर में एक पर एक चोरी तथा छिनताई की बढ़ती घटना ने जिला पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. खास कर दो दिनों पहले एक ही दिन चार स्थानों पर छिनताई की घटना से पुलिस बेहद परेशान है. पूजा के दौरान इस तरह की घटना न हो तथा अपराधियों पर लगाम कसने के […]
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आम लोग यदि सतर्क रहें तो काफी हद तक इस तरह के अपराध पर काबू पाना संभव हो सकेगा. यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर के कदमतला तथा बाबूपाड़ा इलाके में छिनताई की घटना घटी थी. एक स्थान से बदमाश एक लाख 32 हजार रुपये तथा दूसरे स्थान से 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये थे.
इसके अलावा और भी दो घटनाएं हुई थी. उसके बाद से ही पुलिस की तत्परता तेज हो गई है. विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सादी वर्दी में भी विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है. कई स्थानों पर नाकाचेकिंग भी की जा रही है. इन तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. श्री पांडेय ने कहा कि आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर किसी अनजान व्यक्ति को किसी भी कीमत पर एटीएम पिन नहीं बताना चाहिए. यदि किसी का एटीएम गुम हो गया हो, तो तत्काल इसकी जानकारी बैंक को देनी चाहिए. बाइक पर भी खास निगरानी रखे जाने की जरूरत है. इसके अलावा किरायेदारों पर भी नजर रखी जानी चाहिए. उन्होंने सोशल नटवर्किंग फेसबुक पर किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं करने की भी सलाह आम लोगों को दी. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से शहर में कई स्थानों सीसीटीवी लगाये गये हैं. 100 नंबर डायल करने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










