‘मन में उठेगी उमंग, पानी में बजेगा तरंग’ होगा थीम

सिलीगुड़ी. बंगाल की सबसे बड़े त्योहारों में से एक दुर्गोत्सव का काउंट-डाउन शुरू हो गया है. दुर्गोत्सव के अब मात्र 16 दिन शेष बचे हैं. हर छोटी-बड़ी पूजा आयोजक कमेटियां उत्सव के भव्य तैयारी को लेकर अब दिन-रात एक कर रहे हैं. प्रत्येक साल सिलीगुड़ी वासियों को कई बड़े बजट की दुर्गा पूजा बनानेवाली कमेटियों […]
प्रत्येक साल दर्शनार्थियों से मिलनेवाले प्यार को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजक कमेटी ने दुर्गोत्सव को और अधिक भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया है. इसके तहत शहर के वार्ड नंबर सात के विद्यासागर पल्ली स्थित विद्यासागर क्लब मैदान में दुर्गोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. आयोजक कमेटी की माने तो 16 से भी अधिक कारिगरों की टीम दिन-रात एक किये हुए है. विद्यासागर क्लब के सचिव चयन दत्त का कहना है कि क्लब की स्थापना 1968 में हुई थी और 1967 से यहां दुर्गोत्सव मनाया जाता है.
प्रत्येक साल यहां दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है और दुर्गोत्सव लोगों के बीच चरचा का विषय बना रहता है. वजह हर साल अलग-अलग थीम पर यहां दुर्गोत्सव मनाया जाता है. इसबार गोल्डेन जुबली के उपल्क्ष पर दर्शनार्थियों को अलग अंदाज में दुर्गोत्सव का आनंद उठाने का मौका मिलेगा. श्री दत्त ने बताया कि इस बार दुर्गोत्सव का थीम है ‘मन में उठेगी उमंग, पानी में बजेगा तरंग’. अर्थात किसी भी पर्व-त्योहार या उत्सव के दौरान लोगों के मन में जैसा उमंग उठता है वैसा ही उमंग और पानी में तरंग का एहसास दर्शनार्थियों को होगी.
पूजा कमेटी व क्लब अध्यक्ष साधन चौधरी ने बताया कि दुर्गोत्सव का मुख्य आकर्षण चंद्रमा पर विराजमान और आकाश में झूलती मां दुर्गा का अद्भूत स्वरूप होगा. दुर्गा की मूर्ति धरती से करीब 15 फीट उंची लटकती हुई दिखायी देगी. साथ ही विशालकाय शिवलिंग पर जलाभिषेक और उसके इकट्ठे हुए पानी से तरंग के उठने व बजने का एहसास लोगों को आश्चर्यचकित करेगा. श्री चौधरी ने बताया कि इसके अलावा घूमता हुआ विशालकाय नागरदोला भी लोगों को आकर्षित करेगा. उन्होंने बताया कि अलौकिक प्रकाश सज्जा से भी उत्सव चकाचौंध होगा. दर्शनार्थियों को पूजा मंडप तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सड़कों पर इलेक्ट्रिक से सजे कई विशालकाय प्रवेश द्वार भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










