सिलीगुड़ी: कार-पिकअप में टक्कर, चार जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 8:47 AM

विज्ञापन

चारों घायल कार पर सवार थे चालक समेत दो की हालत नाजुक पिकअप का चालक फरार सिलीगुड़ी. दो छोटी गाड़ियों की टक्कर में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है. चारों घायलों में से दो को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में और दो को माटिगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

विज्ञापन
चारों घायल कार पर सवार थे
चालक समेत दो की हालत नाजुक
पिकअप का चालक फरार
सिलीगुड़ी. दो छोटी गाड़ियों की टक्कर में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है. चारों घायलों में से दो को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में और दो को माटिगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में शामिल एक गाड़ी का चालक फरार होने में सफल रहा. माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया है.
गुरुवार की सुबह सिलीगुड़ी के निकट माटीगाड़ा के चांदमुनी इलाके में 31सी नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. कार में चालक सहित चार लोग सवार थे. ये चारों ही बुरी तरह से जख्मी हो गय. घटना में चालक सहित दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही माटीगाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी दीपांजन दास ने बताया कि घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. श्री दास ने बताया कि अभी तक घटना से संबधित कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस ने स्वत: संज्ञान के तहत सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है. पिकअप वैन का चालक फरार है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola