पांजीपाड़ा में नकली शराब कारखाने का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 8:46 AM
60 लाख से अधिक की शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत ग्वालपोखर थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान विभिन्न नामी-गिरामी ब्रांडों के लेबल वाली करीब 60 लाख रुपये की शराब भी जब्त की गयी है. उत्तर दिनाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक […]
60 लाख से अधिक की शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार
कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत ग्वालपोखर थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान विभिन्न नामी-गिरामी ब्रांडों के लेबल वाली करीब 60 लाख रुपये की शराब भी जब्त की गयी है. उत्तर दिनाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भरत राठौर ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पांजीपाड़ा में यह कार्रवाई की गयी.
पांजीपाड़ा में काफी दिनों से नकली शराब बनाने की घटना की खबर पुलिस को मिल रही थी. उसके बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है. ग्वालपोखर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी चंचल साहा के घर में बुधवार की रात को छापामारी की. इसी दौरान 60 लाख रुपये की नकली शराब बरामद की गयी. इसके अलावा शराब बनाने के यंत्र के साथ ही विभिन्न नामी-गिरामी ब्रांडों के रैपर भी बरामद हुए हैं.
यह लोग यहां नकली शराब बनाकर उसकी बोतल पर नामी-गिरामी ब्रांडों के लेबल चिपका देते थे और उसे बाजार में बेच देते थे. श्री राठौर ने आगे कहा कि पुलिस दबिश के दौरान मकान मालिक तथा नकली शराब बनाने का आरोपी चंचल साहा फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










