7वीं शादी की कोशिश,बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 7:33 AM

विज्ञापन

संपत्ति हड़पने के िलए जाल में फंसाता था सिलीगुड़ी : संपत्ति हथियाने के इरादे से एक के बाद एक शादी करने वाले सरकारी बैंक के कर्मचारी विप्लव मंडल (44) को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी सातवीं शादी करने की फिराक में था, तभी लड़की वालों को इस बारे में कहीं से पता चल गया और […]

विज्ञापन
संपत्ति हड़पने के िलए जाल में फंसाता था
सिलीगुड़ी : संपत्ति हथियाने के इरादे से एक के बाद एक शादी करने वाले सरकारी बैंक के कर्मचारी विप्लव मंडल (44) को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी सातवीं शादी करने की फिराक में था, तभी लड़की वालों को इस बारे में कहीं से पता चल गया और उन्होंने इस फरेबी को न्यू-जलपाईगुड़ी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गुरुवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है.
वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले के कांदी इलाके का निवासी है. आरोपी अर्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त है.
वह सिलीगुड़ी स्थित इलाहाबाद बैंक के सुरक्षा विभाग में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के तौर पर नियुक्त है. अपनी अच्छी नौकरी को दिखाकर ही वह भोलीभाली लड़कियों को अपने जाल में फांसता था. वह मुर्शिदाबाद के अलावा कोलकाता व अन्य कई स्थानों की लड़कियों को फांस चुका है.
बुधवार की रात न्यू-जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत सुकांतपल्ली निवासी एक लड़की से उसका सातवां विवाह तय हुआ था. जिसकी शादी विप्लव से होने वाली थी वह एक सरकारी विद्यालय में पैरा शिक्षिका है. कुछ दिन पहले विप्लव ने लड़की पक्ष के सामने शर्त रखी थी कि अभी वह शादी नहीं, बल्कि मंगनी करेगा. इस बात पर संदेह होने के बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने विप्लव के बैंक जाकर उसके बारे में जानकारी हासिल की.
उस समय वह छुट्टी पर था. बैंक से मिली जानकारी के आधार पर पीड़ित परिवार ने हाकिमपाड़ा में रहनेवाली उसकी पत्नी से संपर्क किया. फिर पूरा मामला समझ में आने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंपने की योजना बनायी गयी. आरोपी की हाकिमपाड़ा निवासी पत्नी ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर में दोनों की शादी एक मंदिर में हुई. वह तलाकशुदा थी.
उसकी एक बेटी है जो अपने पिता के साथ कोलकाता में रहती है. शादी से पहले विप्लव ने इस महिला को बताया था कि वह भी तलाकशुदा है एवं उसकी एक आठ वर्ष की बेटी है. राजी होने पर दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ दिन बाद ही विप्लव ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया.
संपत्ति हथियाने के लिये वह दबाव बढ़ाने लगा. इसी बात को लेकर वह मारपीट भी किया करता था. 24 जनवरी, 2016 को विप्लव मारपीट कर उसे घर में बंद कर चला गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला. उसी दिन महिला ने विप्लव के साथ ना रहने का फैसला किया. लेकिन अपना संसार फिर से बसाने की आस में उसने उसे तलाक नहीं दिया. इधर विप्लव ने भी तलाक की पहल नहीं की. इसके बाद उसने सुकांतपल्ली निवासी एक लड़की को अपने जाल में फंसाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola